अज्ञात बीमारी से ग्रस्त संजय दत्त की पैरोल अवधि आज खत्म, दी बढ़ाने की अर्जी

मुंबई धमाकों में प्रयोग हुए हथियारों को अपने घर में पनाह देने के लिए दोषी ठहराये गये अभिनेता संजय दत्त इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर हैं लेकिन उनके पैरोल की अवधि आज खत्म हो रही है जिसको बढ़ाने के लिेए संजय दत्त ने अर्जी दी है। जिस पर फैसला होना बाकी है। उनकी अर्जी विचाराधीन है और शीघ्र ही उसपर फैसला लिया जाएगा।

मालूम हो कि वो अपनी अज्ञात बीमारी के इलाज के लिए 1 अक्टूबर से आज तक के लिए पैरोल पर हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक भारतीय जेल कानून के मुताबिक किसी कैदी को एक निर्दिष्ट अवधि के लिए पैरोल पर छोड़ा जाता है। आपराधिक मामलों के विशेषज्ञ वकील जे.पी. मिश्र ने मीडिया से कहा "यह सजा की समाप्ति या क्षमा नहीं है और यह शुद्ध रूप से व्यक्तिगत मामलों में संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर निर्भर है।"

दत्त को 1993 के मुंबई में हुए श्रंखलाबद्ध विस्फोट मामले में भूमिका के लिए सजा दी गई है। गैरकानूनी हथियार रखने के जुर्म में विशेष टाडा अदालतन ने दत्त को दोषी ठहराया था।
मार्च में सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें दोषी करार दिए जाने के फैसले को बरकरार रखते हुए उनकी सजा छह वर्ष से कम कर पांच वर्ष कर दी। सुनवाई के दौरान वे करीब डेढ़ वर्ष का समय जेल में गुजार चुके हैं। अभी वे सजा की शेष अवधि काटने के लिए जेल में बंद हैं।

वैसे इस समय संजय दत्त अपने घर पर ही है जहां वह अपनी पत्नी मान्यता, बच्चों और बहनों के साथ ही वक्त बिता रहे हैं। वो इन दिनों केवल अपनों से ही बातें करते हैं, कहा तो यह भी जा रहा है कि संजय दत्त ने जेल में 17 किलो वजन कम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X