काम दिलाने का लालच देकर इंद्र कुमार ने किया मॉडल का यौन-शोषण
शाइनी आहूजा ने रेप की बात कबूली
इंद्र कुमार पर मॉडल ने आरोप लगाया है कि इंद्र कुमार ने उसे फिल्मों में काम दिलाने का वादा करके उसका फायदा उठाने की कोशिश की और उसका यौन शोषण किया यही नहीं मामले को रफा-दफा करने के लिए उसने , मॉडल पर हमला भी किया।
इंद्र कुमार ने पिछले तीन दिनों में दो बार मॉडल का यौन उत्पीड़न किया
जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक गुरूवार की शाम अभिनेता इंद्र कुमार और उनकी बीवी पल्लवी के बीच में एक बड़ा झगड़ा हुआ। जिसके बाद पल्लवी वर्सोवा पुलिस थाना गई जहां उसने अपने पति पर किसी अन्य महिला के साथ विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया, हालांकि पल्लवी के पहुंचने के थोड़ी दर बाद ही इंद्र कुमार भी थाने पहुंचे और उन्होंने पल्लवी को समझाने की कोशिश की और मामले को बिना दर्ज कराये उसे घर ले आये।
और यही नहीं पल्लवी के सारे शक को दूर करने के लिए उन्होंने मॉडल को घर बुलाया और मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन जब मॉ़डल ने उनकी बात नहीं मानी तो इंद्र कुमार ने बीयर की बोलत से म़ॉडल के सिर पर हमला किया जिसके बाद मॉडल पुलिस के पास पहुंची और आपबीती बतायी।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इंद्र कुमार ने पिछले तीन दिनों में दो बार उसका यौन उत्पीड़न किया है, पुलिस ने भी कहा है कि पीड़िता के शरीर पर कई जगह झुलसने के निशान है जिससे पता चलता है कि पीड़िता के शरीर को सिगरेट से जलाया गया है।
कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल हुआ है जिसमें रेप की पुष्टि हुई और इसके बाद पुलिस ने इंद्र कुमार के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। फिलहाल इंद्र कुमार पुलिस की गिरफ्त में हैं उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। इंद्र कुमार को वांटेड, मां तुझे सलाम, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बागी और मासूम जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications












