बलात्कारी शाइनी आहूजा की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी?
एक बार फिर से अभिनेता शाइनी आहूजा सुर्खियों में हैं, घबराइये नहीं वह फिर से कोर्ट-कचहरी के चक्कर में नहीं पड़े हैं बल्कि इस बार उनकी चर्चा फिल्मों के कारण हो रही है। सुनने में आया है कि जाने-माने निर्माता-निर्देशक दीपक तंवर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए शाइनी से संपर्क किया है लेकिन शायद अभी तक शाइनी ने फिल्म के बारे में ना तो हां कहा है और ना ही इंकार ही किया है।
दीपक तंवर राजनीतिक अपराध पर आधारित फिल्म बना रहे हैं। अगर शाइनी फिल्म के लिए हां बोल देते हैं तो वाकई में यह उनकी कम बैक ही होगा।
गौरतलब है कि अपनी ही घरेलू नौकरानी के साथ रेप मामले में सजा काट रहे शाइनी को मुंबई हाईकोर्ट ने 4 मई 2011 को जमानत दे दी थी। जबकि लोअर कोर्ट ने शाइनी को रेप केस में 7 साल की सजा सुनायी थी।
शाइनी की बेल तो हो गयी थी लेकिन कोर्ट ने उसे देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी थी। महेश भट्ट की खोज अभिनेता शाइनी आहूजा ने गैंगस्टर और वो लम्हे जैसी फिल्में देकर बॉलीवुड में अपना दबदबा बना लिया था जिसके चलते शाइनी की गिनती बॉलीवुड के चुनिंदा और संजिदा अभिनेता के रूप में होती थी।
लेकिन साल 2009 में उनकी ही घरेलू नौकरानी ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाया जिसके बाद से शाइनी जेल में सजा काट रहे थे। शाइनी के बारे में लगातार लोगों के विचार बदलते रहे हैं, कुछ का कहना था कि शाइनी को फंसाया जा रहा है, तो कुछ का कहना था शाइनी की हरकते बताती है कि वो इस तरह का जुर्म कर सकते हैं।
लेकिन इस पूरे प्रकरण के बाद भी शाइनी के साथ कोई था तो वो थीं उनकी पत्नी अनुपमा, जिसने इतना दंश झेलने के बाद भी शाइनी का साथ नहीं छोड़ा। जबकि शाइनी ने खुद बयान दिया था कि उसने नौकरानी के संबध नौकरानी की मर्जी से बनाये थे। उसने उसका रेप नहीं किया है। जो कुछ भी उनके बीच में हुआ वो दोनों की मर्जी से हुआ।


Click it and Unblock the Notifications












