..................... Bollywood 9 July live news: Radhika-Anant haldi ceremony, sara ali khan, salman khan, Kalki 2898 boc - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: राधिका-अनंत की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुए सितारे, कल्कि 2898 एडी का गिरा कलेक्शन

Bollywood 9 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं अनंत राधिका की हल्दी सेरेमनी की। जी हां, बता दें कि 8 जुलाई को अनंत राधिका की हल्दी सेरेमनी थी। इस खास मौके को और भी खूबसूरत बनाने के लिए तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। वहीं बॉक्स ऑफिस की बात करें तो कल्कि 2898 एडी का 12वें दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है।

फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 12 वें दिन बस 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 521.4 करोड़ रुपये। बता दें कि राघव जुयाल की फिल्म किल भी कल्कि 2898 एडी को टक्कर देती नजर आ रही है। बता दें कि किल को रिलीज हुए 3 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने 6.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

वहीं अनंत राधिका की हल्दी सेरेमनी की बात करें तो दोनों की हल्दी 8 जुलाई को की गई थी। हल्दी की रस्में बेहद ही धूमधाम से की गई थी। बीती रात उनकी हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। अनन्या पांडे, सारा अली खान, सलमान खान, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर ने जमकर हल्दी फंक्शन में धूम मचा दी है।

LIVE Feed
  • Jul 9, 2024 9:03 PM

    शादी में जहीर इकबाल से पहले तैयार हो गई थीं सोनाक्षी सिन्हा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। ये कपल इन दिनों मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहा है। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा शादी से जुड़ी तस्वीरों के साथ से ही दिलचस्प बातों को अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी और जहीर इकबाल की शादी के दौरान की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है और कैप्शन में शादी की घटनाओं को सिलसिलेवार तरीके से बताया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की अनदेखी तस्वीरें फैंस को पसंद आ रही हैं।

  • Jul 9, 2024 9:00 PM

    सुमोना चक्रवर्ती ने रोमानिया में की मस्ती

    रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इस बार इस सीजन को रोमानिया में शूट किया जा रहा है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कर रहे हैं। बीते दिनों ही सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ खतरों के खिलाड़ी 14 के बाकी कंटेस्टेंट्स भी नजर आ रहे हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 10 तस्वीरें शेयर की हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर सुमोना चक्रवर्ती की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Jul 9, 2024 12:50 PM

    BB OTT 3: थप्पड़ कांड के बाद पति को छोड़ विशाल पांडे के साथ जा बैठीं कृतिका, तिलमिला उठे अरमान मलिक

    बता दें कि थप्पड़ कांड के बाद से अरमान और विशाल आसपास भी नहीं भटकते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि अरमान मलिक फिर से गुस्सा हो गए हैं। दरअसल नॉमिनेशन टास्क के शुरू होने से पहले बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को लिविंग एरिया में बुलाया। जहां अरमान सोफे के एक कोने में बैठे नजर आ रहे थे। वहीं विशाल दूसरे कोने में बैठे थे। वहीं बिग बॉस के बुलाने पर कृतिका आती हैं और वह विशाल के पास जाकर बैठ जाती हैं। फिर अरमान मलिक कृतिका पर नाराज होते नजर आते हैं।

    BB OTT 3: थप्पड़ कांड के बाद पति को छोड़ विशाल पांडे के साथ जा बैठीं कृतिका, तिलमिला उठे अरमान मलिक
  • Jul 9, 2024 11:57 AM

    Anant-Radhika Haldi: अनंत-राधिका के हल्दी-मेहंदी समारोह में पहुंचे सलमान खान, फंक्शन में जमाई रौनक

    सलमान खान भी अनंत राधिका के लगभग हर फंक्शन में आए ही हैं। जामनगर प्री-वेडिंग हो या इटली प्री वेडिंग हो सलमान खान ने फंक्शन में आकर खूब धूम मचाई। वह सिर्फ आए ही नहीं बल्कि जमकर डांस भी किया। बता दें कि हल्दी फंक्शन में भी सलमान खान दिखें। ऑरेंज कलर के कुर्ते और ब्लैक जींस पहने सलमान खान काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं।

  • Jul 9, 2024 10:59 AM

    रणवीर सिंह के नए लुक को देख हैरान रह गए लोग, अर्जुन कपूर-करिश्मा कपूर ने कर दिया ये कमेंट...

    रणवीर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह हर तस्वीर में स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह व्हाइट और सिल्वर कलर का आउटफिट पहने दिख रहे हैं। उनके इस नए लुक को देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। उन्होंने लंबे बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था, स्टाइलिश चश्मा पहने एक्टर की घनी दाढ़ी उनपर काफी सूट कर रही है। कहना होगा की रणवीर का यह लुक काफी हिट रहा! बता दें कि इन तस्वीरों को देख फैन्स ही क्या सितारों ने भी जमकर कमेंट किया है। बता दें कि अर्जुन कपूर और करिश्मा कपूर ने रणवीर के लुक की तारीफ की है।

    रणवीर सिंह के नए लुक को देख हैरान रह गए लोग, अर्जुन कपूर-करिश्मा कपूर ने कर दिया ये कमेंट...
  • Jul 9, 2024 10:36 AM

    हल्दी के रंग से रंगे दिखे रणवीर सिंह, अनंत राधिका के फंक्शन में मचाया धमाल

    हाल ही में रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह अनंत-राधिका के हल्दी फंक्शन से आ रहे हैं। उनका सफेद कुर्ता पुरी तरह से हल्दी के रंग में रंगा नजर आ रहा है। बता दें कि उनका खुशमिजाज अंदाज फैन्स को बेहद पंसद आ रहा है।

  • Jul 9, 2024 9:42 AM

    अरमान मलिक के बिग बॉस में आने के बाद सिंगर 'अरमान मलिक' बोले- मेरी रेप्यूटेशन खराब हो रही है...

    ऐसे में सिंगर अरमान मलिक ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में वह कहते हैं कि- हैलो, मैं पिछले कुछ समय से एक मुद्दे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस प्वाइंट पर यह मुद्दा यह हाथ से जा रहा है। मुझे इसका कोई हल निकलना ही होगा। एक यूट्यूबर क्रिएटर जिसे पहले संदीप के नाम से जाना जाता था। उसने बाद में अपना नाम बदलकर अरमान मलिक रख लिया है और फिलहाल तो बिग बॉस ओटीटी 3 में है।

    अरमान मलिक के बिग बॉस में आने के बाद सिंगर 'अरमान मलिक' बोले- मेरी रेप्यूटेशन खराब हो रही है...
  • Jul 9, 2024 8:42 AM

    ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

    Usha Uthup's husband jani chacko uthup passed away: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) के पति जानी चाको उत्थुप (Jani Chacko Uthup) का निधन हो गया है। जानी चाको ने सोमवार को 78 साल की उम्र में कोलकाता में आखिरी सांस ली। मिल रही जानकारी के मुताबिक जानी चाको उत्थुप घर पर आराम से टीवी देख रहे थे, लेकिन उन्हें अचानक से बेचैनी होने लगी। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जब तक उन्हें लेकर पहुंचे डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से जानी चाको उत्थुप की मौत हुई है। परिजनों ने जानकारी दी है कि मंगलवार को जानी चाको उत्थुप का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
  • Jul 9, 2024 8:40 AM

    Kalki 2898 AD BOC Day 12: 12वें दिन धड़ाम से गिरा 'Kalki 2898 AD' का कलेक्शन, किल मार रही दहाड़

    फिल्म के 12वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 12 वें दिन बस 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 521.4 करोड़ रुपये। बता दें कि राघव जुयाल की फिल्म किल भी कल्कि 2898 एडी को टक्कर देती नजर आ रही है। बता दें कि किल को रिलीज हुए 3 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने 6.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    Kalki 2898 AD BOC Day 12: 12वें दिन धड़ाम से गिरा 'Kalki 2898 AD' का कलेक्शन, किल मार रही दहाड़
  • Jul 9, 2024 8:39 AM

    Anant Radhika की हल्दी में इस हालत में पहुंचे खुशी कपूर और वेदांग रैना, लोग बोले- बस यही देखने को रह गया था

    जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशी कपूर जो हमेशा सजी धजी नजर आती हैं वह इस फंक्शन में नीले रंग की लूज टी शर्ट और लोअर पहनी नजर आ रही हैं। खुशी के हाथ में एक गुलदस्ता भी नजर आ रहा है। वहीं खुशी के पीछे ही वेदांग रैना भी चलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि दोनों ने एक ही रंग के और एक जैसे ही कपड़े पहने हुए हैं। इन दिनों को ऐसे देख यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

    Anant Radhika की हल्दी में इस हालत में पहुंचे खुशी कपूर और वेदांग रैना, लोग बोले- बस यही देखने को रह गया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X