BB OTT 3: थप्पड़ कांड के बाद पति को छोड़ विशाल पांडे के साथ जा बैठीं कृतिका, तिलमिला उठे अरमान मलिक

BB OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। फिलहाल तो हर एक की जुबान पर विशाल पांडे और अरमान मलिक का थप्पड़ कांड है। हर कोई अब यह जानना चाह रहा है कि क्या अब अरमान मलिक को घर से बेघर किया जाएगा या नहीं, लेकिन फिलहाल तो बिग बॉस ने अरमान मलिक को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है। बता दें कि यह मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि लगता है कि अब बिग बॉस के घर में एक और तूफान आने वाला है।
बता दें कि इस हादसे के बाद से अरमान और विशाल आसपास भी नहीं भटकते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि अरमान मलिक फिर से गुस्सा हो गए हैं। दरअसल नॉमिनेशन टास्क के शुरू होने से पहले बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को लिविंग एरिया में बुलाया। जहां अरमान सोफे के एक कोने में बैठे नजर आ रहे थे। वहीं विशाल दूसरे कोने में बैठे थे। वहीं बिग बॉस के बुलाने पर कृतिका आती हैं और वह विशाल के पास जाकर बैठ जाती हैं।
कृतिका को विशाल के पास बैठा देख अरमान मलिक तिलमिला जाते हैं। वह गुस्से में कृतिका से कहते हैं 'इधर आजा अब' अभी भी तेरी आंखें नहीं खुलीं क्या इसपर कृतिका हंसने लगती हैं और कहती हैं कि खुल गई हैं। इसके बाद कृतिका अरमान के पास जाकर बैठ जाती हैं। अरमान फिर कहते हैं कि मुझे लगता है कि तेरी आंखों पर पट्टी बंधी है। चश्मा बनवा ले लेंस का। अरमान के शब्दों को सुन कृतिका कहती हैं कि यार आंखें खुल गई हैं वहां जगह थी इसलिए बैठ गई।
अरमान कहते हैं कि मुझ लग रहा है कि मैं तेरे साथ नहीं आया हूं। कृतिका फिर कहती हैं कि यहां जगह नहीं थी इसलिए वहां बैठ गई। अरमान फिर से कमेंट करते हैं तो कृतिका नाराज हो जाती हैं वह कहती हैं कि आपके पास सना बैठी थी जगह नहीं थी इसीलिए वहां बैठी। कृतिका की बात सुन अरमान कहते हैं कि हां ठीक है.. अब बस दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications