Bollywood Hindi News Live: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने लिया संन्यास, बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही 'उलझ'

Bollywood 8 august live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं सबसे खास टॉपिक के बारे में जी हां, भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने 8 अगस्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर इस बात की जानकारी दी। विनेश फोगाट संन्यास का यह फैसला ओलंपिक में डिसक्वालीफिकेशन के बाद लिया है। वहीं दूसरी ओर जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ बॉक्स ऑफिस पर फीकी साबित हो रही है।

भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने 8 अगस्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर इस बात की जानकारी दी। विनेश फोगाट संन्यास का यह फैसला ओलंपिक में डिसक्वालीफिकेशन के बाद लिया है। बता दें कि फाइनल में वह 100 किलो ग्राम वजन बढ़ने की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया था।

LIVE Feed
  • Aug 8, 2024 6:58 PM

    पैपराजी से चिढ़कर Saif Ali Khan ने कहा- 'तो मैं क्या करूं'

    बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया और जहां एक तरफ उन्हें देखकर पैपराजी खुश हुए, वहीं दूसरी तरफ एक्टर का मूड बिल्कुल भी ठीक नहीं था। जब फोटोग्राफर उनसे बात कर रहे थे, तो वे चिढ़ते हुए नजर आए।

    पैपराजी से चिढ़कर Saif Ali Khan ने कहा- 'तो मैं क्या करूं'
  • Aug 8, 2024 6:57 PM

    Imran Khan ने रेप सीन में एक्ट्रेस की कर दी थी ऐसी बुरी हालत

    बॉलीवुड एक्टर इमरान खान, जिन्होंने 2008 की फिल्म किडनैप में मिनिषा लांबा के साथ काम किया था, उन्होंने हाल ही में एक सीन को याद किया, जिसके कारण उन्हें बहुत बुरा महसूस हुआ और उनकी को-एक्ट्रेस को चोटें आईं।

    Imran Khan ने रेप सीन में एक्ट्रेस की कर दी थी ऐसी बुरी हालत
  • Aug 8, 2024 6:56 PM

    Kangana Ranaut ने Rahul Gandhi की शेयर कर दी ऐसी फोटो

    एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के कारण कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। कंगना रनौत को राहुल गांधी की टोपी पहने हुए फोटो शेयर करने के लिए 40 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया है।

    Kangana Ranaut ने Rahul Gandhi की शेयर कर दी ऐसी फोटो
  • Aug 8, 2024 3:58 PM

    Ananya Panday अपने नए बॉयफ्रेंड के नाम का लॉकेट पहन कर घूम रहीं, कैमरे की नजर पड़ते ही लगीं छिपाने लेकिन...

    अनन्या ने अब वॉकर के साथ अपने रिश्ते को लेकर अटकलों को और हवा दे दी है। उन्होंने 'AW' पेंडेंट पहना है। पिछले कुछ दिनों से वॉकर के साथ उनके रिश्ते की खबरें आ रही हैं। अफवाहों के बीच, अनन्या 'AW' नाम का पेंडेंट पहनकर बाहर निकलीं।

  • Aug 8, 2024 3:26 PM

    अनन्या पांडे ने एयरपोर्ट पर दिखाया जलवा, 'Call Me Bae' की रिलीज पहले लोगों को बना रहीं हैं दीवाना!

    यह सूटकेस उनकी उंचाई के मुकाबले बड़ा दिखता है और यही वजह है कि अब हर कोई जानना चाहता है कि इसके अंदर क्या है-क्या इसमें कुछ शानदार कपड़े हैं, या कुछ इमोशनल सामान? हाल ही में, उन्होंने एक मजेदार टी-शर्ट और लाइफ एडवाइस देने वाले सिपर को फ्लॉन्ट किया है।

  • Aug 8, 2024 2:24 PM

    Throwback Video- सैफ अली खान की पहली पत्नी थी इस क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड? पुराना वीडियो वायरल!

    इस वीडियो में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि रवि उस वक्त अभिनेत्री अमृता सिंह को डेट करते थे और इसका खुलासा उन्होने खुद किया है। रवि शास्त्री ने खुले शब्दों में कहा है कि वो उनकी गर्लफ्रेंड थी। कहा ये भी जाता है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी।

  • Aug 8, 2024 1:13 PM

    हाजी अली दरगाह पहुंचे अक्षय कुमार, दान किए 1 करोड़ 21 लाख रुपये

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में भले ही ना चल रही हैं, लेकिन फिर भी लोगों के दिलों में उनके लिए प्यार देखा जाता है। अक्षय आए दिनों कहीं ना कहीं दान करते हैं हाल ही में वह हाजी अली दरगाह गए। जहां उन्होंने 1 करोड़ 21 लाख रुपये का दान किया है।

  • Aug 8, 2024 1:04 PM

    Rupali Ganguly ने बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर किया ये ट्वीट तो जमकर हुईं ट्रोल

    बांग्लादेश में हिंदुओ पर हो रहे आत्याचार को देख टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने ट्वीट पर गुस्सा जाहिर किया था, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार ने मुझे झकझोर दिया है। मेरे पिता की जड़ें वर्तमान बांग्लादेश में हैं, और वहां अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे अत्याचार और हिंसा के बारे में सोचकर मुझे डर लग रहा है। यह समय है कि दुनिया भर के हर इंसान को एक जुट होकर बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए आवाज उठानी चाहिए। रुपाली के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

  • Aug 8, 2024 11:20 AM

    पति प्रिंस नरूला ने रखा पत्नी के लिए ग्रैंड बेबी शावर, पार्टी में युविका के साथ कुछ इस तरह हुए रोमांटिक

    हाल ही में मदर टू बी युविका चौधरी की गोदभराई की रस्म की गई थी। इस खास मौके पर युविका व्हाइट कलर की स्वीटहार्ट नेक लाइन वाली ड्रेस पहनी नजर आई थीं। कर्ली हेयर और न्यूड मेकअप में युविका बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं। युविका का प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ देखा जा सकता है। युविका के लुक को देख प्रिंस की नजरें तो उनपर से हटी ही नहीं। इस खास मौके पर प्रिंस भी युविका के साथ ट्यूनिंग सेट करते नजर आए। 7 अगस्त को युविका का बेबी शावर किया गया था।

    पति प्रिंस नरूला ने रखा पत्नी के लिए ग्रैंड बेबी शावर, पार्टी में युविका के साथ कुछ इस तरह हुए रोमांटिक
  • Aug 8, 2024 11:01 AM

    सामंथा से तलाक के 3 साल बाद अब इस एक्ट्रेस से सगाई करने जा रहे हैं नागा ?

    नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों काफी तेज हैं। कहा जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां सभी तरफ दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं। वहीं दोनों ने अभी तक इस रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन दोनों के अफेयर की खबरों के बीच ऐसी खबर आ रही है जिसे सुन फैन्स को खुश हो गए हैं। दरअसल दोनों अपने इस रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहे हैं। जी हां, खबरें आ रही हैं कि नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला सगाई करने जा रहे हैं।

  • Aug 8, 2024 8:06 AM

    Ulajh VS AMKDT BO Day 6: बॉक्स ऑफिस पर उलझ का हाल हुआ बेहाल, जानें अब तक की कमाई

    उलझ के छठे दिन की कमाई के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ ' (Ulajh) छठे दिन मात्र 0.60 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म 6 दिन में सिर्फ 6.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर फिल्म का यही हाल रहा तो फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।

  • Aug 8, 2024 8:04 AM

    AMKDT BO Day 6: अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' की घटी कमाई

    छठे दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म की छठे दिन की कमाई बेहद कम हो गई है। फिल्म ने छठे दिन सिर्फ 0.75 करोड़ रुपये अनुमानित कमाई की है। फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने अभी तक 9.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

  • Aug 8, 2024 6:44 AM

    भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने ऐलान किया संन्यास, बोलीं-कुश्ती मेरे से जीत गई...

    भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने 8 अगस्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर इस बात की जानकारी दी। विनेश फोगाट संन्यास का यह फैसला ओलंपिक में डिसक्वालीफिकेशन के बाद लिया है। बता दें कि फाइनल में वह 100 किलो ग्राम वजन बढ़ने की वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया था।

More from Filmibeat

Read more about: vinesh phogat janhvi kapoor ulajh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X