Imran Khan ने रेप सीन में एक्ट्रेस की कर दी थी ऐसी बुरी हालत, पूरे शरीर पर पड़ गए थे नील

imran khan

Imran Khan On Violence Scene With Minissha Lamba: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान, जिन्होंने 2008 की फिल्म किडनैप में मिनिषा लांबा के साथ काम किया था, उन्होंने हाल ही में एक सीन को याद किया, जिसके कारण उन्हें बहुत बुरा महसूस हुआ और उनकी को-एक्ट्रेस को चोटें आईं।

इमरान खान ने कहा कि इस सीन में यौन हिंसा शामिल थी और आज भी उन्हें लगता है कि इस सीन को फिल्म में आसानी से टाला जा सकता था। वी आर युवा पर हाल ही में एक चैट के दौरान, इमरान ने बताया कि कैसे वह स्क्रीन पर यौन हिंसा को दिखाने में कंफर्टेबल नहीं हैं। फिर उन्होंने किडनैप के सेट से एक घटना को याद किया जिसने उन्हें सदमे में डाल दिया था।

इमरान ने बताया कि किडनैप के एक गाने, जिसका नाम मौसम है, उसमें एक सीन है जिसमें उनका किरदार मिनिषा लांबा के किरदार को एक गुफा के अंदर खींचता है और उसके साथ मारपीट करने की कोशिश करता है।

उन्होंने कहा, "फिल्म में मिनिषा लांबा के साथ मौसम नाम का एक रोमांटिक गाना है। उसके बाद का सीन यौन हिंसा वाला है, जिसमें किरदार उसे वापस गुफा में खींचता है और एक पल के लिए ऐसा लगता है कि वह उसका यौन शोषण करने जा रहा है लेकिन फिर वो कहीं ना कहीं रुक जाता है और पीछे हट जाता है। मुझे नहीं लगता कि वह सीन जरूरी था। मुझे उस सीन को शूट करना बहुत मुश्किल लगा।"

उन्होंने आगे बताया, "मैंने उस सीन की शूटिंग में पूरा दिन बिताया और शाम को जब मैं घर गया तो मैं बहुत परेशान था। मैं सो नहीं सका। मुझे उल्टी आ गई। मैं इसे अपने दिमाग से निकाल ही नहीं पाया।"

इमरान ने बताया कि जब वे अगले दिन किडनैप के सेट पर पहुंचे तो उन्होंने मिनिषा को चोट के निशानों से भरा हुआ देखा। उन्होंने खुलासा किया- "उनके हाथों पर चोट के निशान थे। गहरे, बैंगनी रंग के निशान, जहां मैंने उन्हें पकड़ा था। मैं सोच रहा था, 'हे भगवान, मैंने क्या कर दिया?' मैं उनके साथ बैठा और मैंने उनसे कहा कि मैं जिस तरह से चीजें हुईं, उससे मैं बहुत परेशान था और मैं पूरी बात से बहुत अनकंफर्टेबल था।"

हालांकि, मिनिषा ने इमरान को दिलासा दिया और कहा कि उन्हें ऐसा करना कभी गलत या अनकंफर्टेबल नहीं लगा। एक्टर ने कहा, "हालांकि मुझे इसके बारे में कभी ठीक नहीं लगा। मुझे अभी भी लगता है कि फिल्म में वह सीन असल में जरूरी नहीं था। हम इसे आसानी से हटा सकते थे।" किडनैप उसी वर्ष इमरान की कल्ट फिल्म जाने तू...या जाने ना के साथ रिलीज हुई थी और हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई, लेकिन एक्टर को उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफे मिलीं।

More from Filmibeat

Read more about: imran khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X