Bollywood Hindi News Live: मुनव्वर फारूकी अस्पताल में हुए भर्ती, प्रीति जिंटा का कांस में धमाकेदार कमबैक

Bollywood Latest News

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करते हैं लॉकअप और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी। बता दें कि मुनव्वर फारूकी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। 24 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कॉमेडियन के दोस्तों ने फैन्स और उनके शुभचिंतकों को मुनव्वर की स्थिति के बारे में बताया है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना प्रीति जिंटा का हाल ही में कांस लुक वायरल हो रहा है। बता दें कि उन्होंने 17 साल बाद कांस में कमबैक किया है। वहीं उनके लेटेस्ट लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच किया है।

मुनव्वर फारूकी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। 24 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कॉमेडियन के दोस्तों ने फैन्स और उनके शुभचिंतकों को मुनव्वर की स्थिति के बारे में बताया है। मुनव्वर फारूकी के दोस्त नितिन मेंघानी ने कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुनव्वर की अस्पताल में लेटे हुए एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह आराम करते नजर आ रहे हैं। मुनव्वर फारूकी के हाथों में आईवी ड्रिप लगी है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नितिन लिखते हैं-मेरे भाई के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। जिसके बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना प्रीति जिंटा का हाल ही में कांस लुक वायरल हो रहा है। बता दें कि उन्होंने 17 साल बाद एक्ट्रेस ने कांस में कमबैक किया है। वहीं उनके लेटेस्ट लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच किया है। व्हाइट कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा अब फिल्मों में भी कमबैक कर रही हैं। जी हां, लंबे समय के बाद उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखा जाएगा। वह संतोष के साथ फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल लीड रोल में होंगे।

LIVE Feed
  • May 25, 2024 4:09 PM

    नैतिक के रोल के लिए ऑडिशन देने पहुंचा ये एक्टर, धक्के मारकर सेट से किया बाहर, छलका दर्द

    शोएब इब्राहिम को नैतिक के ऑडिशन देने के बाद वहां से बाहर निकाल दिया गया था। इस पर एक्टर ने कहा कि "उस बात ने मुझे बहुत आहत किया और मैं बहुत परेशान हो गया था। मैंने कई बार ऑडिशन दिए और कोई भी बात नहीं बन पा रही थी। फिर मैं हार मान ली और मैं वापस भोपाल चला गया। लेकिन फिर मेरे पास 'तेरी पलकों की छांव में' सीरियल के लिए कॉल आया।"

  • May 25, 2024 3:19 PM

    हीरामंडी से फिर रिलीज हुआ नया रोमांटिक गाना

    दिल्ली मेट्रो से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां झगड़ती दिख रही हैं। एक लड़की ने दूसरी से कहती है कि बित्त भर की है मेरे सिर पर रखेगी सामान क्या ? इसपर दूसरी लड़की भी अड़ जाती है और कहती हैं हां रखूंगी। दोनों के बीच में सामान को लेकर झगड़ा हो जाता है। इस बहस में एक लड़की दूसरी लड़की के बाल खींच लेती है और मुंह नोच लेती है।

  • May 25, 2024 2:34 PM

    गुलाबी साड़ी पहनकर बिजली गिराते नजर आए शाहरुख खान?

    इस वीडियो में शाहरुख खान को अलग अलग अवतार में देखा जा सकता है। वीडियो के शुरुआत में आप देखेंगे कि ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे शख्स के चेहरे पर शाहरुख खान का चेहरा फिट किया गया है।

  • May 25, 2024 1:52 PM

    इस एक्टर के लिए शाकाहारी बन गईं थीं जान्हवी कपूर

    वो बोलीं, "मैं पंकज त्रिपाठी सर के साथ काम करना चाहती थी। वह मेरी इच्छा सूची में थे। गुंजन सक्सेना के सेट पर मौजूद लोग जानते हैं कि मैं एक पागल लड़की की तरह व्यवहार करती थी क्योंकि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी और आज भी हूं। मेरे पास उन्हें फिल्म के लिए हां कहने के लिए मन्नत थी, मुझे लगता है कि मैं 10 या 12 दिनों के लिए शाकाहारी बन गई ताकि वह हां कहें।''

  • May 25, 2024 1:09 PM

    फैमिली के साथ दुबई में चिल कर रही हैं मनीषा रानी, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

    मनीषा रानी ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी परिवार के साथ दुबई गई हैं। जहां से वह वॉटर स्कूटर राइड करती नजर आ रही हैं। मनीषा के साथ उनकी पूरी फैमिली भी दिख रही हैं। यानी कि इस समय पर परिवार के साथ वेकेशन मनाती नजर आ रही हैं।

  • May 25, 2024 12:53 PM

    दलजीत कौर ने खोली पति निखिल पटेल की पोल, बोलीं- चला रहे हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

    इसके बाद दलजीत निखिल की तस्वीर शेयर करती हैं और अपनी भड़ास निकालती हैं। देखा जा सकता है कि निखिल की यह जिम की तस्वीर है जिसपर लिखा होता है कि तुमने मुझे बेहतर बनाया है। साथ ही में वह 'SN' नाम को नोटिस करवाती हैं। दलजीत कहती हैं कि तुम सोशल मीडिया पर उसके साथ पोस्ट करते रहते हो वो भी बिना किसी शर्म के। तुम्हारी पत्नी और बेटा शादी के 10 महीने बाद वापस आ गए। पूरा परिवार परेशान है। कम से कम बच्चों के लिए तो शर्म कर लो।

    दलजीत कौर ने खोली पति निखिल पटेल की पोल, बोलीं- चला रहे हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
  • May 25, 2024 11:44 AM

    दिल्ली मेट्रो में जमकर हुई लड़ाई, लड़कियों ने नकोचा मुंह, हुई गाली गलौच

    दिल्ली मेट्रो से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां झगड़ती दिख रही हैं। एक लड़की ने दूसरी से कहती है कि बित्त भर की है मेरे सिर पर रखेगी सामान क्या ? इसपर दूसरी लड़की भी अड़ जाती है और कहती हैं हां रखूंगी। दोनों की बीच में सामान को लेकर झगड़ा हो जाता है। इस बहस में एक लड़की दूसरी लड़की के बाल खींच लेती है और मुंह नोच लेती है। दोनों के बीच गाली-गलौच होती भी देखी जाती है। की लोगों ने दोनों को शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही शांत होने का नाम नहीं लेती हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी बन गया है। लोगों के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लगी गई है।

  • May 25, 2024 11:06 AM

    वोट डालने दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

    इस चुनावी माहौल में सभी एक्टर और आम जनता रंगी नजर आ रही है। बता दें कि दिल्ली चुनाव हो रहे हैं और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली अपना वोट डालने गए हैं। बता दें कि वोटिंग रिजल्ट 4 जून को आ रहे हैं। इस मतदान में सभी नेता और अभिनेता ने जमकर वोट डाला है।

  • May 25, 2024 9:22 AM

    छाया दिशा पाटनी का समर लुक, एयरपोर्ट पर डेनिम लोअर और बॉडीकॉन टॉप में नजर आईं एक्ट्रेस

    दिशा पटानी अपने लुक्स की वजह से आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उनका परफेक्ट समर लुक देखने को मिला। व्हाइट डेनिम लोअर और बॉडीकॉन टॉप में दिशा पाटनी बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। माना जा रहा है वह अपने प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश जा रही हैं।

  • May 25, 2024 8:12 AM

    Srikanth BO Collection Day 15: राजकुमार राव की 'Srikanth'ने 15वें दिन की बस इतनी कमाई

    श्रीकांत फिल्म के पंद्रहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं दे Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 32.70 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 40 करोड़ भी छुएगी। लेकिन अब फिल्म के कमाई करने का समय कम होता जा रहा है क्योंकि 31 मई को रिलीज होने जा रही है मिस्टर एंड मिसेज माही। बता दें कि यह फिल्म भी राजकुमार राव की है इस फिल्म में जाह्नवी कपूर उनके साथ नजर आ रही हैं। इसके बाद राजकुमार राव 'सेकंड इनिग्स' और 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगे।

  • May 25, 2024 8:10 AM

    17 साल बाद किया प्रीति जिंटा ने कांस में कमबैक, अब फिल्मों में भी आएंगी नजर

    बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना प्रीति जिंटा का हाल ही में कांस लुक वायरल हो रहा है। बता दें कि उन्होंने 17 साल बाद एक्ट्रेस ने कांस में कमबैक किया है। वहीं उनके लेटेस्ट लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच किया है। व्हाइट कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा अब फिल्मों में भी कमबैक कर रही हैं। जी हां, लंबे समय के बाद उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखा जाएगा। वह संतोष के साथ फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल लीड रोल में होंगे।

  • May 25, 2024 8:05 AM

    मुनव्वर फारूकी अस्पताल में हुए भर्ती, कॉमेडियन की ये हालत देख फैन्स भी घबराए

    मुनव्वर फारूकी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। 24 मई को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। कॉमेडियन के दोस्तों ने फैन्स और उनके शुभचिंतकों को मुनव्वर की स्थिति के बारे में बताया है। मुनव्वर फारूकी के दोस्त नितिन मेंघानी ने कॉमेडियन की हेल्थ अपडेट देते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुनव्वर की अस्पताल में लेटे हुए एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह आराम करते नजर आ रहे हैं। मुनव्वर फारूकी के हाथों में आईवी ड्रिप लगी है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नितिन लिखते हैं-मेरे भाई के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। जिसके बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    मुनव्वर फारूकी अस्पताल में हुए भर्ती, कॉमेडियन की ये हालत देख फैन्स भी घबराए

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X