दलजीत कौर ने खोली पति निखिल पटेल की पोल, बोलीं- धोखेबाज...चला रहे हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

Dalljiet kaur exposed her husband Nikhil Patel: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet kaur) पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। दलजीत कौर का शालीन भनोट के साथ साल 2015 में तलाक हो गया था। दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद वह अपने बेटे को अकेले ही पाल रही थीं, लेकिन वहीं साल 2023 में दलजीत ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में निखिल पटेल से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद अब तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों की बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। जिससे अब दलजीत ने पर्दा उठा ही दिया है।
निखिल का चल रहा है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
दलजीत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उनके पति निखिल पटेल की स्टोरी का स्क्रीनशॉर्ट है। इस तस्वीर पर दलजीत निशान बनाकर लड़की के नाम और जगह को हाईलाइट करती हैं। इससे पहले वह पूछती हैं कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए आप किसे ब्लेम करेंगे लड़की को, पति को या पत्नी को ?
शर्म कर लो थोड़ी
इसके बाद दलजीत निखिल की तस्वीर शेयर करती हैं और अपनी भड़ास निकालती हैं। देखा जा सकता है कि निखिल की यह जिम की तस्वीर है जिसपर लिखा होता है कि 'तुमने मुझे बेहतर बनाया है।' साथ ही में वह 'SN' नाम को नोटिस करवाती हैं। दलजीत कहती हैं कि तुम सोशल मीडिया पर उसके साथ पोस्ट करते रहते हो वो भी बिना किसी शर्म के। तुम्हारी पत्नी और बेटा शादी के 10 महीने बाद वापस आ गए। पूरा परिवार परेशान है। कम से कम बच्चों के लिए तो शर्म कर लो।
अभी तक मैं चुप थी...
दलजीत आगे लिखती हैं कि कम से कम अपनी पत्नी की थोड़ी ही इज्जत कर लेते पब्लिकली। क्योंकि मैं अब तक चुप बैठी थी। दलजीत की इस पोस्ट से यह तो साफ हो गया है कि वह निखिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से उन्हें छोड़कर वापस भारत आ गई हैं। बता दें कि इसी फरवरी को दलजीत ने अपनी और निखिल की सारी तस्वीरें डिलीट क दी थीं। साथ ही में अपने नाम के आगे से सरनेम भी हटा लिया था।


Click it and Unblock the Notifications












