Bollywood Hindi News Live: बैड न्यूज की कमाई की रफ्तार हुई कम, इस बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं अरमान मलिक

Bollywood 23 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं विक्की कौशल की फिल्म की। जी हां, विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज अच्छा परफॉर्म कर रही थी, लेकिन चौथे दिन का कलेक्शन काफी धीमा रहा। जी हां, फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 33.2 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी ओर बार बिग बॉस की करें तो यूट्यूबर अरमान मलिक बुरी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं।

विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज के चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 33.2 करोड़ रुपये रहा है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म अगले वीकेंड तक अच्छी-खासी कमाई कर लेगी। बता दें कि फिल्म की कहानी और जबरदस्त कॉमेडी और रोमांस फैन्स को फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड कर रहा है। फैन्स और फिल्म क्रिटिक्स से फिल्म के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

बैड न्यूज के साथ-साथ सरफिरा और इंडियन 2 भी सिनेमाघरों में लगी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और अभी तक फिल्म ने मात्र 21.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करना चालू कर दिया था। बता दें कि अभी तक फिल्म ने 76.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। वह कभी लड़ाई की वजह से सुर्खियों में आते हैं तो कभी वह पत्नी के साथ रोमांस की वजह से भी सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन फिलहाल में तो उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख बवाल मच गया है। शिव सेना सचिव और प्रवक्ता, विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने सोमवार को शो और यूट्यूबर के बारे में मुंबई पुलिस कमीश्नर विवेक फनसालकर को शिकायत की है।

LIVE Feed
  • Jul 23, 2024 7:20 PM

    'तौब-तौबा' हिट होते ही बढ़े सिंगर Karan Aujla के भाव

    करण औजला ने हाल ही में अपने 'इट वाज़ ऑल ए ड्रीम टूर'(It Was All a Dream Tour) की भारत की तारीखों का ऐलान किया, यह दिसंबर 2024 में होने वाला है। मुंबई में कॉन्सर्ट 21 दिसंबर, 2024 को होगा। हालांकि जगह की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन करण के शो के टिकट बुकमायशो(Book My Show) पर लाइव हो गए हैं, जहां जाकर फैंस सीटें बुक कर सकते हैं।

    'तौब-तौबा' हिट होते ही बढ़े सिंगर Karan Aujla के भाव
  • Jul 23, 2024 5:04 PM

    Sonakshi Sinha की सास ने पहली बार एक्ट्रेस बहू पर तोड़ी चुप्पी

    ज़हीर के माता-पिता सोनाक्षी के बारे में क्या सोचते हैं? खैर, जहीर के माता-पिता ने अपनी नई बहू के बारे में हाल ही में अपनी बात रखी है। गैलाटा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, ज़हीर के माता-पिता ने एक्ट्रेस के काइंड(दयालु) और एक दम रियल रहने वाले रवैये की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस का दिल असली सोना (शुद्ध सोने) जैसा है। ज़हीर के माता-पिता का मानना ​​है कि वे अपने बेटे के लिए किसी और को बेहतर जोड़ी के रूप में नहीं सोच सकते। जहीर की मां ने कहा कि वे सोनाक्षी को अपनी बेटी के रूप में पाकर बहुत खुश और धन्य हैं।

    Sonakshi Sinha की सास ने पहली बार एक्ट्रेस बहू पर तोड़ी चुप्पी
  • Jul 23, 2024 3:37 PM

    Vicky Kaushal की एक्स का छलका दर्द

    हरलीन फिर से चर्चा में हैं, लेकिन अपने शो के लिए नहीं। हाल ही में एक्ट्रेस से विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड कहे जाने के बारे में पूछा गया। एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर कड़ा रिएक्शन दिया है।

    Vicky Kaushal की एक्स का छलका दर्द
  • Jul 23, 2024 2:57 PM

    मशहूर एक्टर Mahir Pandhi पर दिनदहाड़े गुंडों ने किया हमला

    टेलीविजन एक्टर माहिर पांधी, जो डेली सोप छोटी सरदारनी में अपने शानदार रोल के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने सोमवार की देर रात अपने फैंस को इन्फॉर्म किया कि उन पर मुंबई में गुंडों ने हमला किया है।

    मशहूर एक्टर Mahir Pandhi पर दिनदहाड़े गुंडों ने किया हमला
  • Jul 23, 2024 1:15 PM

    ED ऑफिस पहुंचे एल्विश यादव, बोले- अब हर सवाल का जवाब दूंगा...

    आपको बता दें कि एल्विश को कई तारीखों पर बुलाया गया था, लेकिन एल्विश नहीं पहुंच पाए इसपर एल्विश ने कहा कि वह यूके में थे। एल्विश यादव इस मामले पर कहते हैं कि जो मुझे कहना था वह मैं पहले ही कह चुका हूं। जो मुझे जमा करना था वह भी मैं पहले ही कर चुका हूं। अब हर सवाल का जवाब दूंगा। जो भी मुझसे पूछा जाएगा। आपको बता दें कि एल्विश यादव को 10 जुलाई को नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने मोहलत की मांग की थी।

    ED ऑफिस पहुंचे एल्विश यादव, बोले- अब हर सवाल का जवाब दूंगा...
  • Jul 23, 2024 12:18 PM

    सूर्या के जन्मदिन पर रिलीज हुआ कंगुवा का गाना 'फायर', बी प्राक ने दी दमदार आवाज

    'फायर' सॉन्ग कंगुवा' में सूर्या के किरदार को परफेक्ट तरीके से कैद कर रहा है, जो की बेहद ही दमदार और साहसी है। मेकर्स इसे शेर की दहाड़ और आग के तूफ़ान से इसकी तुलना कर रहे हैं, जो फिल्म में सूर्या के इंटेंस रोल के लिए एक बेहतरीन ट्रिब्यूट है। इस सॉन्ग के पॉवरफुल बिट्स और इंप्रेस करने वाले विजुअल्स भी दिखाए गए हैं जो फैन्स का दिल जीत रहे हैं।

    सूर्या के जन्मदिन पर रिलीज हुआ कंगुवा का गाना 'फायर', बी प्राक ने दी दमदार आवाज
  • Jul 23, 2024 11:35 AM

    सिर्फ 25 साल की उम्र में Ananya Panday ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश...

    बता दें कि अनन्या पांडे ने एक सफेद रंग के रेंज रोवर खरीदी है। इस नई कार की उन्होंने पूजा करवाई है और फूलों की माला पहनाई है। बता दें कि सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की कार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या पांडे की गाड़ी का नंबर भी नजर आ रहा है। नंबर प्लेट पर 3000 लिखा है जो एक वीआईपी नंबर है। बता दें कि फैन्स ही नहीं बल्कि सितारे भी 25 साल की अनन्या को कार खरीदता देख बेहद खुश हो रहे है।

    सिर्फ 25 साल की उम्र में Ananya Panday ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश...
  • Jul 23, 2024 10:30 AM

    बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं अरमान मलिक, मनीषा कायंदे ने बताया कंटेंट को अश्लील

    यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। वह कभी लड़ाई की वजह से सुर्खियों में आते हैं तो कभी वह पत्नी के साथ रोमांस की वजह से भी सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन फिलहाल में तो उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख बवाल मच गया है। शिव सेना सचिव और प्रवक्ता, विधायक डॉ मनीषा कायंदे ने सोमवार को शो और यूट्यूबर के बारे में मुंबई पुलिस कमीश्नर विवेक फनसालकर को शिकायत की है।

    बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं अरमान मलिक, मनीषा कायंदे ने बताया कंटेंट को अश्लील
  • Jul 23, 2024 10:25 AM

    सोनाक्षी सिन्हा से भागकर शादी करना चाहते थे जहीर इकबाल, शादी को लेकर खोले ये बड़े राज

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान सोनाक्षी ने शादी को लेकर खुलासा किया। सोनाक्षी कहती हैं कि हमेशा से मेरा प्लान था कि मैं परिवार के सामने ही शादी करूं। तभी जहीर ने कहा कि हमें भाग जाना चाहिए था। बस देश से कहीं चले जाना शादी करना और वापस आ जाना, लेकिन बाद में मुझे पता चला की भारत में ऐसी शादी की कोई मान्यता नहीं है।

    सोनाक्षी सिन्हा से भागकर शादी करना चाहते थे जहीर इकबाल, शादी को लेकर खोले ये बड़े राज
  • Jul 23, 2024 7:22 AM

    BOC DAY 4- विक्की कौशल की बैड न्यूज चौथे दिन रही फुस्स, बस इतना हुआ कलेक्शन

    विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज के चौथे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 33.2 करोड़ रुपये रहा है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म अगले वीकेंड तक अच्छी-खासी कमाई कर लेगी। बता दें कि फिल्म की कहानी और जबरदस्त कॉमेडी और रोमांस फैन्स को फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड कर रहा है। फैन्स और फिल्म क्रिटिक्स से फिल्म के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

    BOC DAY 4- विक्की कौशल की बैड न्यूज चौथे दिन रही फुस्स, बस इतना हुआ कलेक्शन

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X