Bollywood News Live: सोनाक्षी की मेहंदी की तस्वीर वायरल, शत्रुघ्न सिन्हा धूमधाम से करेंगे बारात का स्वागत

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले आज हम बात करेंगे सोनाक्षी सिन्हा की मेहंदी की रस्मों की। जी हां, बीते दिन सोनाक्षी सिन्हा की मेहंदी की रस्म हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने दामाद के स्वागत के लिए अपने घर रामायण को सजवा दिया है।
बीते दिन सोनाक्षी जहीर की मेहंदी की रस्म की गई थी। बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की मेहंदी में कई मेहमान शामिल हुए हैं। जहां जहीर इकबाल सफेद और पिंक कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मेहंदी पर सिंपल कुर्ता पायजामा का सेट कैरी किया है। जिसमें वह बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूरा घर फूलों से सज चुका है, लेकिन मेहंदी के लिए अलग से कोई डेकोरेशन नहीं की गई है। मेहंदी फंक्शन को काफी सादगी से किया गया है।
सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं बीते दिन मेहंदी की रस्म थी जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल थे। दोनों की मेहंदी की रस्म सादगी से की गई थी। बता दें कि परिवार शादी को लेकर एक्साइटेड है। शादी के लिए सिन्हा परिवार खास तैयारियां कर रहा है। हाल ही में सिन्हा परिवार के घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने घर 'रामायण' खूबसूरत लाइटों से सजवाया है। पूरा घर रामायण जगमगा रहा है।
- Jun 22, 2024 5:37 PM
सेट पर खुलेआम बॉलीवुड स्टार की बदततमीजी
- Jun 22, 2024 4:49 PM
मुन्नी के इस लुक ने मचाया बवाल
- Jun 22, 2024 3:50 PM
दिल्ली मेट्रो अब बनी मेकअप रूम, चलती ट्रेन में सजती संवरती रहीं दो लड़कियां
- Jun 22, 2024 3:10 PM
'बदो बदी' सिंगर पर भड़क गए शफकत अमानत अली
- Jun 22, 2024 2:09 PM
'बदो बदी' सिंगर चाहत फतेह अली खान का दूसरा गाना रिलीज
- Jun 22, 2024 1:46 PM
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने पकड़ी रफ्तार, वीकेंड पर किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
- Jun 22, 2024 1:00 PM
BB OTT 3: अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे इतना कमाती है वड़ा पाव गर्ल, प्रॉफिट जान पायल-कृतिका भी रह गईं हैरान
- Jun 22, 2024 11:46 AM
ये कंगना कौन है सुंदर है क्या ? अन्नू कपूर के शब्दों को सुन भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- सफल महिला से नफरत करता है
- Jun 22, 2024 10:39 AM
सोनाक्षी सिन्हा बदलेंगी अपना धर्म ? जहीर इकबाल के पिता ने दिया जवाब, बोले- यह तो पक्का है की शादी के लिए वो...

- Jun 22, 2024 9:05 AM
Chandu Champion BOC Day 8: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने 8वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

- Jun 22, 2024 8:09 AM
दामाद जहीर इकबाल का इस तरह स्वागत करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, हजारों लाइटों से सजवाया घर 'रामायण'
- Jun 22, 2024 8:04 AM
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाथों पर लिखवाया 'जहीर' का नाम, देखें तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications
