ये कंगना कौन है सुंदर है क्या ? अन्नू कपूर के शब्दों को सुन भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-सफल महिला से नफरत करता है

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut got angry after hearing Annu Kapoor's words: बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'हमारे बारह' के लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, लेकिन आखिरकार फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बता दें कि फिल्म के रिलीज होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इसी दौरान अन्नू कपूर ने कंगना रनौत के लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिस वजह से जमकर हंगामा मच गया है।

कंगना रनौत के पहचानने से किया इनकार
दरअसल इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्नू कपूर से कई सवाल किए गए थे। इसके बाद उनसे कंगना रनौत के थप्पड़ कांड को लेकर भी सवाल किया गया था। इस सवाल को सुनकर अन्नू कपूर ने कहा कि 'ये कंगना जी कौन हैं ? प्लीज बताओ कौन हैं ? जाहिर है कि अगर आप लोग पूछ रहे हैं तो कोई बड़ी हिरोइन होंगी। इसके बाद अन्नू कपूर कहते हैं कि सुंदर हैं क्या ?

ये क्या कह गए अन्नू कपूर
अन्नू कपूर की बातें सुन एक मीडियाकर्मी ने बताया कि एक्ट्रेस के साथ-साथ कंगना रनौत अब मंडी से सांसद भी हैं। इसपर अन्नू कपूर कहते हैं कि ओहो वो भी हो गईं! अभी तो वह बहुत शक्तिशाली हो गईं हैं। इसके बाद जब बार-बार मीडिया ने अन्नू कपूर से कंगना को लेकर सवाल किया तब अन्नू कपूर ने कहा कि उन्हें उन कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने उन्हे थप्पड़ मारा था।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को अन्नू कपूर का ये जवाब जरा भी रास नहीं आया है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक क्लिप शेयर किया है। इसी के साथ ही कंगना लिखती हैं- क्या आप अन्नू कपूर जी से सहमत हैं कि हम एक सफल महिला से नफरत करते हैं। अगर वह खूबसूरत है तो उससे ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह ताकतवर है तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं ? क्या यह सच हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X