Bollywood Hindi Highlights: बिग बॉस के घर से हुआ अदनान-सना का पत्ता साफ, बैड न्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं बिग बॉस ओटीटी 3 की लेटेस्ट न्यूज के बारे में बता दें कि द खबरी और बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले अदनान शेख और सना सुल्तान बिग बॉस के घर से बेघर हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर विक्की कौशल की बैड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। फिल्म ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है।
दीपक चौरसिया के घर से निकलने के बाद यह किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी डबल एलिमिनेशन हो जाएगा। जी हां, द खबरी और बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले अदनान शेख को शो से बाहर कर दिया गया है। हैरानी वाली बात यह है कि अदनान शेख शो में जाने से पहले गेम बदलने की बात कर रहे थे वह एक हफ्ते भी घर में टिक नहीं पाए और घर से बेघर हो गए, लेकिन सिर्फ अदनान शेख ही नहीं सना सुल्तान भी एविक्ट हो गई हैं।
आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज'19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है। पहले दिन फिल्म ने जहां 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी की वीकेंड पर 11 करोड़ रुपये की (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 29.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।
- Jul 22, 2024 4:25 PM
हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद सर्बिया में बेटे संग मस्ती करती दिखीं नताशा
- Jul 22, 2024 3:09 PM
कृष्ण कुमार की 21 साल की बेटी का अंतिम संस्कार, बारिश में सेलेब्स ने मनाया मातम
- Jul 22, 2024 2:20 PM
फाइटर के बाद फिर से वर्दी में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय
- Jul 22, 2024 1:10 PM
Bigg Boss के मंच पर एल्विश यादव ने कर दी ऐसी हरकत, अनिल कपूर से हाथ जोड़कर मांगनी पड़ गई माफी

- Jul 22, 2024 11:55 AM
प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा! पति के साथ इन कपड़ों में आईं नजर तो फैन्स बोले- शादी को 1 महीना भी नहीं हुआ और...
- Jul 22, 2024 10:58 AM
Tishaa Kumar Funeral- अंतिम संस्कार को क्यों तरस गई तिशा कुमार की बॉडी? 4 दिन बाद भी नहीं...
- Jul 22, 2024 9:37 AM
पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान को दिया सरप्राइज, देखने पहुंची फुटबॉल मैच
- Jul 22, 2024 8:49 AM
आमिर खान से तलाक के बाद बेहद खुश हैं किरण राव, 3 साल बाद तोड़ी चुप्पी...
- Jul 22, 2024 8:04 AM
Bad Newz Box Office Day 3: वीकेंड पर 'बैड न्यूज' ने की ताबड़तोड़ कमाई, किया इतने करोड़ का बंपर कलेक्शन

- Jul 22, 2024 8:02 AM
BIGG BOSS OTT 3: दीपक चौरसिया के बाद अब इन 2 कंटेस्टेंट को लगा झटका, बीच शो से हुए बाहर...



Click it and Unblock the Notifications













