आमिर खान से डिवोर्स के 3 साल बाद किरण राव ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं तलाक के बाद बहुत ज्यादा खुश हूं...

kiran rao - aamir khan

Kiran Rao-Aamir Khan Divorce: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और किरण राव पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि आमिर खान और किरण राव दोनों 16 साल साथ में रहे थे, लेकिन साल 2021 में दोनों ने ही अपने रिश्ता खत्म करने की घोषणा की। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन तलाक के बाद भी आमिर खान और किरण राव के बीच का बॉन्ड काफी अच्छा देखने को मिला। दोनों साथ में बेटी आइरा की शादी में नजर आए दोनों साथ में वोट डालने भी जाते दिखे थे और दोनों ने हाल ही में साथ में फिल्म भी बनाई थी 'लापता लेडीज' जिसकी जमकर तारीफ भी हुई।

दोनों का साथ में अच्छा बॉन्ड देख फैन्स भी कंफ्यूज थे कि दोनों के बीच सब तो कितना अच्छा दिख रहा है तो दोनों ने तलाक क्यों लिया, लेकिन तलाक के तीन साल बाद किरण राव ने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है किरण राव ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुन लोग तो हैरान ही रह गए हैं। दरअसल हाल ही में किरण राव Faye' D'souza शो में नजर आईं। जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

किरण राव (Kiran Rao) इस शो में कहती हैं कि 'आपको अपने रिश्ते को समय-समय पर नए सिरे से डिफाइन करने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं वैसे-वैसे हम में काफी बदलाव आते हैं। हमें अलग-अलग चीजों की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि मैं तलाक के बाद बहुत ज्यादा खुश हूं। आप इसे खुशनुमा तलाक कह सकते हैं।'

किरण राव आगे कहती हैं कि शादी से पहले मैं अकेली रहती थी, मैंने आजादी का खूब आनंद उठाया था और अब तलाक के बाद मुझे अकेलापन महसूस नहीं होता है क्योंकि मेरे साथ बेटा आजाद है। मुझे लगता है कि लोग तलाक के बाद ज्यादा अकेलापन महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं, लेकिन मुझे ऐसा कभी भी महसूस नहीं हुआ। क्योंकि मुझे आमिर और उनके पूरे परिवार का सपोर्ट मिला है। असल में मेरे साथ अच्छी चीजें ही रही हैं। यह एक खुशहाल तलाक रहा है।

किरण राव ने आगे कहा कि हमें बस अलग होने के लिए एक कागज की जरूरत थी। लेकिन हम यह भी जानते थे कि हम एक दूसरे के लिए क्या मायने रखते हैं। आज भी हमारे बीच बहुत प्यार सम्मान है और हमारा पास्ट है जिसे मैं खोना नहीं चाहती।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X