Bollywood Hindi News Live: ऋचा चड्ढा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, बॉक्स ऑफिस पर छाई बैड न्यूज

Bollywood 21 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं हीरामंडी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और मिर्जापुर 3 के गुड्डू भैया की। जी हां, हाल ही में ऋचा मां बनी हैं और अब उन्होंने अपनी बेटी की पहली तस्वीर भी शेयर कर दी है। जिसे देख सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लग गई है। वहीं दूसरी ओर बाॉक्स ऑफिस की बात करें तो बैड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नन्ही राजकुमारी के पैरों की एक तस्वीर साझा की है। इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस लिखती हैं- 'अपने जीवन की सबसे बड़े सहयोग की घोषणा करने के बाद अब मैं सहयोग पोस्ट कर रही हूं!! हम अपने आपको सौभाग्यपूर्ण मान रहे हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत व्यस्त रखती है। तो आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

बैड न्यूज ने ओपनिंग 8.3 करोड़ रुपये से की थी। वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 18.05 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है। बता दें कि इन कमाई के आंकड़ों में इजाफा होने की उम्मीद भी है।

LIVE Feed
  • Jul 21, 2024 2:51 PM

    BB OTT 3: कृतिका-अरमान का ये वीडियो देख पायल मलिक को आया गुस्सा, बोलीं- जब मैंने वो वीडियो देखा तो...

    बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बना हुई है। आए दिनों शो में नए हंगामे देखने को मिलते हैं। कभी शो में जमकर लड़ाई होती है तो कभी रोमांस देखा जाता है। बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक कभी अपने वायलेंस की वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं तो कभी रोमांस को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं हाल ही में कृतिका अरमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख पायल गुस्सा करती नजर आ रही हैं और कहती हैं कि यह वीडियो एडिट है।

  • Jul 21, 2024 1:00 PM

    Jasmin Bhasin का हुआ बुरा हाल, आंखों से दिखना हो गया है बंद, डॉक्टर्स बोले- रिकवर होने के लिए...

    जैस्मिन भसीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने एक इवेंट में लेंस पहने थे। जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई। लेंस पहनने की वजह से उनका दर्द इतना बढ़ गया था कि वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं और वह तुरंत ही डॉक्टर्स के पास गईं। आंखें चेक करने के बाद डॉक्टर्स ने यह बताया कि उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हो गई हैं और इसे ठीक होने में कम से कम 4 से 5 दिन लगेंगे। डॉक्टर्स ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी है। जिस वजह से वह कुछ भी देख नहीं सकती हैं। जैस्मिन भसीन लेंस पहनने की वजह से काफी दर्द में हैं।

    Jasmin Bhasin का हुआ बुरा हाल, आंखों से दिखना हो गया है बंद, डॉक्टर्स बोले- रिकवर होने के लिए...
  • Jul 21, 2024 12:17 PM

    Janhvi kapoor को अस्पताल से मिली छुट्टी, इस चीज को पीने की वजह से हुई थी तबियत खराब

    वहीं हाल ही में जाह्नवी कपूर की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं बता दें कि जाह्नवी कपूर की तबियत पहले से ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि गंदा पानी पीने की वजह से जाह्नवी कपूर की तबियत बिगड़ी थी। वहीं अब जाह्नवी बेहतर महससू कर रही हैं।

    Janhvi kapoor को अस्पताल से मिली छुट्टी, इस चीज को पीने की वजह से हुई थी तबियत खराब
  • Jul 21, 2024 8:52 AM

    अक्षय कुमार की पत्नी Twinkle Khanna को सता रहा है प्रेग्नेंसी का डर, बोलीं- 50 की उम्र में...

    ट्विंकल खन्ना अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताती हैं कि उनका पीरियड्स मिस हो गया है। ऐसे में वह घबरा रही हैं कि कहीं वह प्रेग्नेंट तो नहीं या ये मोनोपॉज है। ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर 1 सेकेंड का रील शेयर किया है। इस दौरान वह अपनी आंखें ब्लिंक करती नजर आ रही हैं। इस कंफ्यूज फेस एक्सप्रेशन के साथ ही वह लिखती हैं- जब आप 50 की हो और आपके पीरियड्स मिस हो जाएं तब आप सोच में पड़ जाते हैं कि क्या यह मोनोपॉज है या प्रेग्नेंसी है।

    अक्षय कुमार की पत्नी Twinkle Khanna को सता रहा है प्रेग्नेंसी का डर, बोलीं- 50 की उम्र में...
  • Jul 21, 2024 7:49 AM

    BOX OFFICE: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई बैड न्यूज, किया इतने करोड़ का कलेक्शन

    बैड न्यूज ने ओपनिंग 8.3 करोड़ रुपये से की थी। वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 9.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 18.05 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर ली है। बता दें कि इन कमाई के आंकड़ों में इजाफा होने की उम्मीद भी है।

    BOX OFFICE: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई बैड न्यूज, किया इतने करोड़ का कलेक्शन
  • Jul 21, 2024 7:47 AM

    Richa Chadha और मिर्जापुर के गुड्डू भैया ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फैन्स बोले- आ गई गद्दी की असली दावेदार

    हाल ही में ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नन्ही राजकुमारी के पैरों की एक तस्वीर साझा की है। इस खूबसूरत तस्वीर के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस लिखती हैं- 'अपने जीवन की सबसे बड़े सहयोग की घोषणा करने के बाद अब मैं सहयोग पोस्ट कर रही हूं!! हम अपने आपको सौभाग्यपूर्ण मान रहे हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत व्यस्त रखती है। तो आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

    Richa Chadha और मिर्जापुर के गुड्डू भैया ने दिखाई बेटी की पहली झलक, फैन्स बोले- आ गई गद्दी की असली दावेदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X