Janhvi kapoor को अस्पताल से मिली छुट्टी, इस चीज को पीने की वजह से हुई थी तबियत खराब

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor discharged from hospital: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में नहीं आती हों, लेकिन बीते दिन जाह्नवी कपूर की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी कि जाह्नवी कपूर की तबियत खराब हो गई है। जिस वजह से उन्हें 18 जुलाई को साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद से फैन्स को उनकी फिक्र सताने लगी थी।

जाह्नवी को अस्पताल से मिली छुट्टी
वहीं हाल ही में जाह्नवी कपूर की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं बता दें कि जाह्नवी कपूर की तबियत पहले से ठीक है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि गंदा पानी पीने की वजह से जाह्नवी कपूर की तबियत बिगड़ी थी। वहीं अब जाह्नवी बेहतर महससू कर रही हैं।

शिखर पहाड़िया भी हैं जाह्नवी के साथ
जाह्नवी कपूर को 17 जुलाई को काफी कमजोरी महसूस हो रही थी। जिस वजह से वह घर पर ही आराम कर रही थीं, लेकिन तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। खबरें हैं कि जाह्नवी कपूर की देखभाल उनके पिता बोनी कपूर बहन खुशी कपूर कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ हैं।

इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर को पिछली बार मिस्टर एंड मिसेज माही में देखा गया था। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अभिनय की लोगों ने जमकर सराहना की थी। वहीं अब जाह्नवी कपूर उलझ फिल्म में नजर आने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ गुलशन देवैया नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म 2 अगस्त 2024 में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी अफसर सुहाना भाटिया के किरदार पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X