..................... Bollywood 17 june live news: Sonakshi Sinha is chilling with in-laws, Chandu Champion earning - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live: सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं ससुराल वालों के साथ चिल, चंदू चैंपियन ने पकड़ी रफ्तार

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं सोनाक्षी सिन्हा की जी हां, इन दिनों सोनाक्षी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी ससुराल वालों के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी फैमिली के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन है। बता दें कि फिल्म ने तीसरे दिन अच्छी रफ्तार पकड़ ली है।

सोनाक्षी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी जहीर इकबाल की फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा होने वाले ससुर के बगल में खड़ी हैं उसके साथ जहीर इकबाल, उनकी बहन और उनकी मां भा नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में फैमिली का अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। शादी से पहले सोनाक्षी की यह तस्वीर दिखी जिसके बाद फैन्स देख पा रहे हैं कि सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर काफी खुश हैं।

पहले दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं अब तीसरे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 21.75 करोड़ रुपये। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। वहीं अब देखना होगा कि फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करती है। वहीं मिस्टर एंड मिसेज फिल्म की बात करें तो फिल्म 17 दिनों बाद भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने अभी तक 34.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

LIVE Feed
  • Jun 17, 2024 9:01 PM

    फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज डेट आगे खिसकी!

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' साल 2024 की मच-अवेटेड फिल्मों में से एक है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में फिल्म 'पुष्पा 2' अब 15 अगस्त को ना रिलीज होकर क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, फिल्म 'पुष्पा 2' के मेकर्स की तरफ से ऑफिशियली जानकारी नहीं आई है।

  • Jun 17, 2024 9:00 PM

    फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान का होगा दाढ़ी वाला लुक!

    सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म साल 2025 पर रिलीज होगी। अब म्यूजिक डायरेक्टर साजिद खान ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सलमान खान संग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान खान दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान खान की इस तस्वीर को लेकर कहा जा रहा है कि वह फिल्म 'सिकंदर' में दाढ़ी में नजर आ सकते हैं।

  • Jun 17, 2024 8:59 PM

    फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग हुई पूरी

    आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना ने इस बात की जानकारी दी है। इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में अक्सर बताया जाता है कि फिल्म क्रिसमस, 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

  • Jun 17, 2024 8:59 PM

    फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज डेट टली!

    अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अक्सर खबरों में आ जाती है। ये फिल्म क्रिसमस, 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये फिल्म दिसंबर में रिलीज नहीं होगी। मेकर्स शूटिंग के बाद वीएफएक्स पर काम शुरू करने वाले हैं। ऐसे में अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

  • Jun 17, 2024 8:59 PM

    मोहसिन खान ने मनाई ईद

    टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर घर में मशहूर हुए मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने ईद के खास मौके पर फैंस को याद किया है। एक्टर ने एक पोस्ट शेयर अपनी फोटोज शेयर की है और फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। सोशल मीडिया पर मोहसिन की फोटोज काफी वायरल हो रही है।

  • Jun 17, 2024 8:58 PM

    एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं अंकिता लोखंडे

    अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान अंकिता के नए लुक ने लोगों का ध्यान खींच लिया। अंकिता का एयरकट उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना रहा है। कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

  • Jun 17, 2024 8:58 PM

    मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव की होगी टक्कर

    एल्विश यादव (Elvish Yadav) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में भिड़ने वाले हैं। दोनों ही सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग से जुड़े हैं और जल्द ही उन दोनों की टीम के बीच मुकाबला होने वाला है।

  • Jun 17, 2024 8:57 PM

    आयशा खान को ट्रोल्स ने भेजे भद्दे कमेंट्स, तो भड़कीं हसीना

    बिग बॉस 17 से सुर्खियों में आई आयशा खान के एक पोस्ट पर लोगों ने भद्दे भद्दे कमेंट्स करे हैं, जिस वजह से आयशा खान काफी ज्यादा भड़क गई हैं। आयशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सारे कमेंट्स लगाए हैं और ट्रोल को खूब सुनाया है।

  • Jun 17, 2024 8:57 PM

    ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर रोहित पुरोहित ने खरीदा नया घर

    टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अरमान का रोल निभाने वाले एक्टर रोहित पुरोहित ने मुंबई में अपना नया आशियाना खरीदा है। फादर्स डे के मौके पर एक्टर के घर की पूजा संपन्न हुई है, जिसकी फोटोज सामने आ गई है।

  • Jun 17, 2024 1:44 PM

    बकरीद पर स्वरा भास्कर ने वेजीटेरियन लोगों पर उठाए सवाल, बोलीं- आप लोग गायों को जबरन गर्भवती करते हो...

    स्वरा भास्कर ने अपने पोस्ट में कहा कि- सच कहूं तो मुझे वेजीटेरियन लोगों की बात समझ नहीं आती है। आप लोगों की सारी डाइट गाय के नन्हे बछड़ों को उनकी मां के दूध से वंचित करके गायों को जबरन गर्भवती करके फिर बच्चों को उनसे अलग करके उनका दूध चुराने से बनती है। इसके अलावा आप जड़ वाली सब्जियां खाते हैं। जिससे पूरा पौधा खत्म हो जाता है। बेहतर होगा कि आप रिलैक्स करें क्योंकि आज बकरीद है।

  • Jun 17, 2024 11:33 AM

    सलमान खान के साथ काम करेंगें एटली! सन पिक्चर्स करेगा फिल्म प्रोड्यूस

    एटली कुमार अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पिछली बार उन्होंने जवान बनाई थी। जिसके रिलीज होते ही वह छा गई थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एटली ने सलमान खान के साथ अपनी फाइल स्क्रिप्ट लॉक कर दी है। इस प्रोजेक्ट को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस करेगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो एटली सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म में नजर आएंगे।

    सलमान खान के साथ काम करेंगें एटली! सन पिक्चर्स करेगा फिल्म प्रोड्यूस
  • Jun 17, 2024 9:20 AM

    लेट लाइट पार्टी में दोस्तों साथ चिल करते दिखे शाहरुख खान के लाडले अबराम, लोग बोले- कम से कम इन बच्चों को...

    जहां पिछले दिनों अबराम मां गौरी खान के साथ नजर आए थे वहीं अब इस बार वह अपने दोस्तों के साथ स्पॉट किए गए हैं। जी हां, बीती रात शाहरुख खान के लाडले अबराम खान अपने दोस्त अमृता अरोड़ा के बेटे रयान और सोहेल खान के बेटे योहान के साथ पार्टी में चिल करते नजर आए। दरअसल बीते दिन सोहेल खान के बेटे योहान का जन्मदिन था। इस खास मौके पर योहान ने अपने सभी दोस्तों को न्योता दिया। इस पार्टी में सभी स्टार किड्स ने जमकर मस्ती की और लेट नाइट घर लौटे। बता दें कि सोहेल खान बच्चों को कार में बैठाते नजर आ रहे हैं और तीनों बच्चे कार से साथ में घर जाते नजर आ रहे हैं।

    लेट लाइट पार्टी में दोस्तों साथ चिल करते दिखे शाहरुख खान के लाडले अबराम, लोग बोले- कम से कम इन बच्चों को...
  • Jun 17, 2024 7:49 AM

    शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं ससुराल वालों के साथ चिल, होने वाली ननद ने शेयर की फैमिली फोटो

    यह तस्वीर जहीर इकबाल की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनसी ने शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा होने वाले ससुर के बगल में खड़ी हैं उसके साथ जहीर इकबाल, उनकी बहन और उनकी मां भा नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में फैमिली का अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। शादी से पहले सोनाक्षी की यह तस्वीर दिखी जिसके बाद फैन्स देख पा रहे हैं कि सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर काफी खुश हैं।

    शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं ससुराल वालों के साथ चिल, होने वाली ननद ने शेयर की फैमिली फोटो
  • Jun 17, 2024 7:48 AM

    वीकेंड पर रॉकेट की तरह भागी 'चंदू चैंपियन', इतने करोड़ का किया बिजनेस

    पहले दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं अब तीसरे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 21.75 करोड़ रुपये। फिल्म ने वीकेंड पर अच्छी कमाई की है। वहीं अब देखना होगा कि फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करती है। वहीं मिस्टर एंड मिसेज फिल्म की बात करें तो फिल्म 17 दिनों बाद भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने अभी तक 34.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

    वीकेंड पर रॉकेट की तरह भागी 'चंदू चैंपियन', इतने करोड़ का किया बिजनेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X