..................... Sonakshi Sinha is chilling with her in-laws before marriage, with zaheer Iqbal family photo viral - Hindi Filmibeat

शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा कर रही हैं ससुराल वालों के साथ चिल, होने वाली ननद ने शेयर की फैमिली फोटो

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha is chilling with her in-laws before marriage: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सभी फैन्स और सितारे सोनाक्षी को जमकर बधाई दे रहे हैं। हर कोई अब बस सोनाक्षी की वेडिंग फोटोज के आने का इंतजार कर रहा है, लेकिन उससे पहले ही सोनाक्षी सिन्हा की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपने परिवार के साथ नहीं बल्कि जहीर इकबाल की फैमिली के साथ नजर आ रही हैं।

शादी से पहले चिल कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा
बता दें कि यह तस्वीर जहीर इकबाल की बहन और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनसी ने शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा होने वाले ससुर के बगल में खड़ी हैं उसके साथ जहीर इकबाल, उनकी बहन और उनकी मां भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में फैमिली का अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। शादी से पहले सोनाक्षी की यह तस्वीर दिखी जिसके बाद फैन्स देख पा रहे हैं कि सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर काफी खुश हैं।

सात सालों से कर रही थीं डेट
आपको बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा का वेडिंग कार्ड कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। इसी के साथ उन्होंने एक ऑडियो भी भेजा था। 23 जून को दोनों रजिस्टर मैरेज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 19 और 20 जून की शाम घर में फंक्शन संगीत होगा। सोनाक्षी और जहीर इकबाल दोनों एक दूसरे को 7 सालों से डेट कर रहे हैं। वहीं अब दोनों शादी के बधंन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि अब सोनाक्षी की शादी को लेकर धीरे-धीरे फैमिली रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X