Bollywood Hindi News Live: अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय कुमार, सरफिरा की कमाई में आई भारी गिरावट

Anant Radhika reception

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं अनंत राधिका के रिसेप्शन की। जी हां, बीते दिन अनंत राधिका के रिसेप्शन में अक्षय कुमार अपनी पत्नी के साथ नजर आए। बात दें कि चार दिन पहले बताया गया था कि अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं, लेकिन वहीं अब अक्षय कुमार को रिसेप्शन में देख लोग हैरान रह गए हैं। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर भी अक्षय कुमार का जलवा फीका चल रहा है।

एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार अनंत-राधिका के रिसेप्शन में सिल्वर कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आए अक्षय कुमार के साथ ही उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उनके साथ ट्वीनिंग सेट नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों अनंत राधिका की शादी और बाकी फंक्शन में नजर नहीं आए थे क्योंकि बताया यह गया था कि अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

जहां सरफिरा ने ओपनिंग 2.5 करोड़ रुपये से की थी। वहीं इंडियन 2 ने 25.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। सरफिरा ने दूसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं इंडियन 2 ने दूसरे दिन 18.2 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 15.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक जहां सरफिरा ने चौथे मात्र 1.40 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। वहीं इंडियन 2 ने चौथे दिन 3.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

LIVE Feed
  • Jul 16, 2024 4:05 PM

    केआरके के गाने को बिग बी ने किया प्रमोट

    केआरके का एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है, 'मेरे साथिया..' इसको लेकर अमिताभ बच्चन ने प्रमोशन किया है। सोशल मीडिया पर कमाल आर खान के गाने का लिंक साझा करते हुए लिखा, ''सभी को शुभकामनाएँ..टी-सीरीज़ का गाना "मेरे साथिया" लॉन्च हुआ जिसे अंकित तिवारी ने गाया है और डीजे शेज़वुड ने संगीतबद्ध किया है। कलाकार- केआरके, रक्षिका शर्मा और कीया शर्मा। देखें और आनंद लें!'

  • Jul 16, 2024 3:10 PM

    'हम साथ नहीं रहते..' क्या विक्की जैन ने छोड़ दिया है अंकिता लोखंडे का साथ? एक्ट्रेस ने क्यों कही ये बात!

    अगर आप भी इस बात को सुनकर सीरियस हो गए हैं तो थोड़ा सांस ले लीजिए क्योंकि ऐसा नहीं है। ये बात अंकिता ने सिर्फ मस्ती में बोली थी। वीडियो में अरमान मलिक को लेकर विक्की जैन बात कर रहे हैं। इस बीच अंकिता ने उनको रोकते हुए कहा, ''हम साथ रहते ही नहीं है।'' वीडियो के सामने आते ही लोग बातें कर रहे हैँ।

  • Jul 16, 2024 2:01 PM

    Throwback- 'ये सना मकबूल हैं, निकाह होगा..' मशहूर एक्टर से था हसीना का अफेयर?

    वीडियो में पैप्स पूछते हैं, 'शादी कब है?' इसपर विशाल कहते हैं, 'शादी थोड़ी होगी निकाह होगा। पागल हो गया है यार।' इसके बाद पैप्स पूछते हैं, 'लड़की का नाम तो बता दीजिए।' तब विशाल कहते हैं, 'इसका नाम सना मकबूल है।' पैप्स चिल्लाते हैं, 'आपकी होने वाली बीवी का।' इसके बाद सना शरमा जाती हैँ। वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Jul 16, 2024 1:18 PM

    कैटरीना कैफ ने गृह प्रवेश से पहले कुछ इस तरह की थी भगवान की पूजा, विक्की कौशल ने शेयर किए Unseen Photos

    जी हां, फैन्स इंतजार कर रहे थे कि कब विक्की कौशल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को विश करेंगे। वहीं हाल ही में विक्की कौशल ने अपने इंस्टा हैंडल पर कैटरीना कैफ के साथ कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की कैट को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में हग करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने ट्यूनिंग सेट करते दिख रहे हैं तीसरी तस्वीर दोनों के शादी के फंक्शन की है जहां दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

    कैटरीना कैफ ने गृह प्रवेश से पहले कुछ इस तरह की थी भगवान की पूजा, विक्की कौशल ने शेयर किए Unseen Photos
  • Jul 16, 2024 12:23 PM

    राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' का नया पोस्टर जारी! 2 दिन में आएगा ट्रेलर

    राजकुमार राव साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्त्री 2' के रिलीज होने का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर बस दो दिनों में रिलीज हो जाएगा। फिल्म का टीजर जहां खूब पसंद किया गया,वहीं 18 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। फिल्म की कहानी और इसमें राजकुमार राव की भूमिका के बारे में और भी खुलासा होने की उम्मीद है। स्त्री 2 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा राजकुमार राव विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में भी नजर आएंगे।

  • Jul 16, 2024 11:38 AM

    दिव्यांका त्रिपाठी पति के साथ लौटीं भारत, इटली में हुई लूटपाट को लेकर कही ये बड़ी बात

    टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भारत लौट आए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां वह कैजुअल कपड़े पहने हाथ में सामना उठाए नजर आ रही हैं। उन्हे देखते ही पैपराजी और फैन्स की भीड़ लग गई। पैपराजी ने उनसे कई सवाल किए और उनसे पूछा कि ऐसा कैसे हो गया था कि आपका पासपोर्ट चोरी हो गया।

    दिव्यांका त्रिपाठी पति के साथ लौटीं भारत, इटली में हुई लूटपाट को लेकर कही ये बड़ी बात
  • Jul 16, 2024 10:21 AM

    आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी ने नई चाची का किया इस तरह स्वागत, लोग बोले- वाह क्या संस्कार दिए हैं...

    बता दें कि हाल ही में नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी अपने घर के छोटे सदस्य पृथ्वी से मिलवाती हैं। नीता अंबानी पृथ्वी को पुकारती हैं कि आओ पृथ्वी। वहीं आकाश अंबानी का बेटा पृथ्वी तेजी से आता है और जमीन पर लेट जाता है। इसके बाद वह माइक लेकर मीडिया से जय श्री कृष्ण कहकर चला जाता है।

    आकाश अंबानी के बेटे पृथ्वी ने नई चाची का किया इस तरह स्वागत, लोग बोले- वाह क्या संस्कार दिए हैं...
  • Jul 16, 2024 10:19 AM

    41 वां बर्थडे मनाने से पहले कैटरीना कैफ ने अथिया शेट्टी और के एल राहुल के साथ मंदिर में जाकर की पूजा, PHOTOS

    वहीं हाल ही में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अथिया शेट्टी और के एल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ मंगलुरू के मंदिर कुट्टारू कोरागज्जा मंदिर गई हुई हैं। कैटरीना कैफ ने यहां अपने जन्मदिन के लिए पूजा करवाई। बता दें कि इस खास मैके पर विक्की कौशल, के एल राहुल, अथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी भी नजर आए थे। कुट्टारू कोरागज्जा मंदिर कर्नाटक को कोस्टल एरिया में पूजे दाने वाले खास लोक देवता के मंदिर में से एक है।

    41 वां बर्थडे मनाने से पहले कैटरीना कैफ ने अथिया शेट्टी और के एल राहुल के साथ मंदिर में जाकर की पूजा, PHOTOS
  • Jul 16, 2024 7:45 AM

    Indian 2 VS Sarfira BOC Day 4: 'सरफिरा' का गिरा कलेक्शन, चौथे दिन 'इंडियन 2' ने की बस इतनी कमाई

    जहां सरफिरा ने ओपनिंग 2.5 करोड़ रुपये से की थी। वहीं इंडियन 2 ने 25.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। सरफिरा ने दूसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं इंडियन 2 ने दूसरे दिन 18.2 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 15.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक जहां सरफिरा ने चौथे मात्र 1.40 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। वहीं इंडियन 2 ने चौथे दिन 3.15 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

    Indian 2 VS Sarfira BOC Day 4: 'सरफिरा' का गिरा कलेक्शन, चौथे दिन 'इंडियन 2' ने की बस इतनी कमाई
  • Jul 16, 2024 7:42 AM

    अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय कुमार, लोग बोले- लो ये कोरोना से भी ठीक हो गए, लेकिन इनका फंक्शन...

    एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार अनंत-राधिका के रिसेप्शन में सिल्वर कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आए अक्षय कुमार के साथ ही उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उनके साथ ट्वीनिंग सेट नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों अनंत राधिका की शादी और बाकी फंक्शन में नजर नहीं आए थे क्योंकि बताया यह गया था कि अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

    अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय कुमार, लोग बोले- लो ये कोरोना से भी ठीक हो गए, लेकिन इनका फंक्शन...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X