अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय कुमार, लोग बोले- लो ये कोरोना से भी ठीक हो गए, लेकिन इनका फंक्शन...

Akshay Kumar reached Anant-Radhika's reception: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। दोनों की शादी में देश विदेश से हजारों लोग आए थे। बता दें कि अनंत राधिका की शादी 5000 करोड़ से ज्यादा की हुई है। इससे आप अंदाजा तो लगा ही सकते हैं कि शादी कितनी रॉयल रही होगी। जहां इस शादी में तमाम बॉलीवुड सितारे नजर आए। वहीं अक्षय कुमार की कमी लोगों को खलती नजर आई थी, लेकिन बीते दिन के फंक्शन में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को फंक्शन अटेंड करते देखा गया।
अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय कुमार
जी हां, एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार अनंत-राधिका के रिसेप्शन में सिल्वर कलर का कुर्ता पायजामा पहने नजर आए अक्षय कुमार के साथ ही उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी उनके साथ ट्वीनिंग सेट नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों अनंत राधिका की शादी और बाकी फंक्शन में नजर नहीं आए थे क्योंकि बताया यह गया था कि अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
यूजर्स के आए जमकर रिएक्शन
लेकिन 3 दिनों के बाद ही अक्षय को अनंत राधिका के फंक्शन में देख लोग हैरान ही रह गए हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है अक्षय कुमार बड़ी जल्दी कोराना से ठीक हो गए। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा लो ये कोरोना से भी ठीक हो गए, लेकिन इनके फंक्शन नहीं खत्म हुए तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अक्षय आप पूरी तरह से ठीक हो जाते तब ही आते या मास्क लगाकर आना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications











