TOP News: सलमान खान के नाम पर ऐश का REACTION.. अक्षय के निशाने पर शाहरूख!
बॉलीवुड में हर मिनट कुछ न कुछ नया होता है। यहां खबरें बनती भी हैं और बनाई भी जाती हैं। फिर आज तो पूरे सात दिन हो गए। तो हमारा फर्ज़ बनता है कि बॉलीवुड न्यूज़ की सारी डीटेल आप तक पहुंचाई जाए।
इस एक हफ्ते में बॉलीवुड में कुछ अच्छा हुआ और कुछ बुरा। जहां सलमान खान के सुल्तान ट्रेलर ने खूब सुर्खियां बटोरी। वहीं, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म हाउसफुल 3 भी खबरों में छाई हुई है।
[धमाकेदार एक्शन फिल्म.. लेकिन कहीं DHOOM की नकल तो नहीं!]
हाल ही में जब अभिषेक बच्चन से हाउसफुल 3 में अक्षय कुमार के साथ तुलना की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा- मुझे किसी भी एक्टर से डर नहीं लगता। यदि आप अपने काम पर भरोसा करते हैं तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। रितेश और अक्षय मेरे अच्छे दोस्त हैं। काफी लंबे समय से हम एक दूसरे को जानते हैं.. लिहाजा यहां कोई डर नहीं है।
वहीं, अरिजित सिंह और सलमान खान की लड़ाई- माफी का गेम भी खबरों में रहा। बता दें, फेसबुक पर अरिजित सिंह ने सलमान खान के नाम एक पोस्ट डाला था, जहां उन्होंने लगभग सलमान खान से प्लीज प्लीज करते हुए लिखा है कि उनका एक गाना सुल्तान में रहने दें.. उसे ना हटाया जाए।
बहरहाल, यहां फटाफट देख लीजिए इस हफ्ते बॉलीवुड की टॉप खबरें -


Click it and Unblock the Notifications















