..................... Bollywood 10 june live news:Sonakshi Sinha is going to marry,Shahrukh-Akshay hug at Rashtrapati Bhavan - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, खास मौके पर एक दूसरे के गले लगे शाहरुख-अक्षय

Bollywood 10 june live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं उस खबर की जिसे जानकर हर किसी ने होश उड़ गए। जी हां, हाल ही में मिल रही एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण के दौरान राष्ट्रपति भवन से वायरल हो रही है। जहां शाहरुख और अक्षय एक दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल से शादी करने का फैसला कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि, कपल ने 23 जून को शादी के लिए तारीख तय कर ली है। शादी की संभावना सबसे ज़्यादा है कि यह सोबो(साउथ बॉम्बे) के किसी हॉटस्पॉट में होगी। इससे यह तो साफ है कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम ने इस जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया है। इकबाल के परिवार के लिए भी यही बात है। ज़हीर इकबाल सोनाक्षी से कुछ महीने छोटे हैं। वह एक एक्टर हैं, जिन्हें नोटबुक (2019), डबल एक्सएल (2022) और ब्लॉकबस्टर (2022) के लिए जाना जाता है।

बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण की थी। इस दौरान शाहरुख और अक्षय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को टाइट हग करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर से यह तो साफ है कि दोनों लंबे समय के बाद मिल रहे हैं, लेकिन दोनों के ऐसा करता देख फैन्स बेहद खुश हैं।

LIVE Feed
  • Jun 10, 2024 7:46 PM

    VIDEO VIRAL: जिंदा ऑक्टोपस को चबा गए Orry, वीडियो देख यूजर्स ने कमेंट में की उल्टियां

    ओरी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ओरी एक रेस्टोरेंट में जाते हैं और वेटर के हाथ से जिंदा ऑक्टोपस खाते हैं। इसके बाद औरी काफी खुश होते हैं, लेकिन जिंदा ऑक्टोपस को अपने हाथ से खिला रहा वेटर अपना मुंह बना लेता है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही ओरी लिखते हैं- अ डे इन अ लाइफ। बता दें कि इस वीडियो के शेयर करने के बाद इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। इस वीडियो को देख आधे तो फैन्स ही हैरान रह गए हैं।

  • Jun 10, 2024 6:59 PM

    पैपराजी का फोन छीनकर गर्लफ्रेंड से बात करने लगे वरुण धवन, मजेदार वीडियो वायरल!

    वरुण धवन इस वक्त काफी अच्छे मूड में हैं और हों भी क्यों ना? क्योंकि उनके घर में बच्ची का जन्म हुआ है। जी हां, उनकी पत्नी नताशा दलाल हाल ही में मां बना हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वरुण धवन को एक पैपराजी के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। इस दौरान भेड़िया एक्टर ने पैपराजी का मोबाइल छीन लिया था और खुद ही बातें करने लगे थे। इस वीडियो को एक पैपराजी पेज पर ही साझा किया गया है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि वरुण अपने जिम से बाहर आ रहे हैं जब उन्हें शटरबग्स से बात करते देखा गया।

  • Jun 10, 2024 6:57 PM

    पापा बनते ही वरुण धवन ने छोड़ा अपना घर, किराए के घर में हो रहे हैं शिफ्ट

    बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल और बेटी के साथ दूसरे घर में रहने का प्लान बना रहे हैं। ये खबर हर किसी को काफी हैरान कर रही हैं कि आखिर अब वरुण धवन ने पत्नी और नवजात बेटी के साथ बाकि परिवार से अलग रहने का फैसला क्यों किया है। हिंदुस्तान लाइव ने एचटी सिटी की एक रिपोर्ट के आधार पर बताया कि वरुण धवन ने मुंबई के जुहू एरिया में किराए पर एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट लिया है, जहां वह पत्नी नताशा दलाल और अपनी नन्ही परी के साथ शिफ्ट होने वाले हैं।

  • Jun 10, 2024 4:07 PM

    हनीमून पर गईं आरती सिंह ने किया क्रूज पर ऐसा डांस

    आंखों पर काला चश्मा लगाकर आरती सिंह पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस करती नजर आ रही हैं। रियल वीडियो में रश्मिका अल्लू अर्जुन के साथ करती हैं, लेकिन आरती के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अकेले ही इस गाने के सिग्नेचर स्टेप करती नजर आ रही हैं। आरती का ये वीडियो देख फैन्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

  • Jun 10, 2024 3:35 PM

    साजिद नाडियाडवाला का मास्टर स्ट्रोक, बुर्ज खलीफा से करवा दिया चंदू चैंपियन की एडवांस बुकिंग का ऐलान

    प्रोड्यूसर ने 14 जून 2024 को रिलीज होने से पहले, सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू करके इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब इंडियन सिनेमा में किसी ने ऐसा किया है।

  • Jun 10, 2024 2:32 PM

    37 साल की चरमसुख एक्ट्रेस नूर मालाबिका की मौत

    वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काजोल संग काम कर चुकीं एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 37 साल की एक्ट्रेस पहले कतर एयरवेज में एयर होस्टेज थीं। पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला स्थित उनके फ्लैट से डेड बॉडी बरामद की। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने पंखे से लटकर अपनी जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही और जानकारी हो सकेगी।

  • Jun 10, 2024 1:49 PM

    बदन पर लेदर बैग को लपेटे सड़कों पर नज़र आईं Urfi Javed

    उर्फी जावेद अपने अतरंगी स्टाइल को लेकर काफी ज्यादा पसंद की जाती है और आज के वक्त में वह एक इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है। आए दिन उन्हें अजीबोगरीब ड्रेसेस में देखा जाता है जिसके चलते कई बार तो उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन किसी की परवाह किए बिना वह अक्सर अपने फ्रेंड्स के लिए नए-नए लुक क्रिएट करती नजर आ जाती हैं।

  • Jun 10, 2024 1:08 PM

    'दलदल' सीरीज में भूमि पेडनेकर करेंगी धमाकेदार काम

    बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर को मजबूत, स्वतंत्र महिलाओं की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, जो बाधाओं को पार करती हैं और बाधाओं को तोड़ती हैं। भूमि अगली बार दलदल में नज़र आएंगी, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाती नज़र आएंगी, ऐसा किरदार जो उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं निभाया है!

  • Jun 10, 2024 12:36 PM

    'सिकंदर' की शूटिंग होने जा रही है शुरू, गजब के एक्शन अवतार में दिखेंगे सलमान खान

    जैसे-जैसे 'सिकंदर' अपने पहले शेड्यूल की तैयारी कर रहा है, वैसे-वैसे ही फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ता जा रहा है। यह पूरी ही फिल्म एक्शन और बेहतरीन स्टंट से भरी है। एक्शन और स्टंट पसंद करने वाले फैन्स को यह फिल्म बेहद पसंद आने वाली है। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, सुपरस्टार सलमान खान और डायरेक्टर ए आर मुरुगडोस एक साथ काम कर रहे हैं। बता दें कि बतौर लीड एक्ट्रेस में आप रश्मिका मंदाना को देख पाएंगे।

    'सिकंदर' की शूटिंग होने जा रही है शुरू, गजब के एक्शन अवतार में दिखेंगे सलमान खान
  • Jun 10, 2024 11:51 AM

    सारा तेंदुलकर की लेटस्ट तस्वीरों ने जीता फैन्स का दिल, कमेंट्स की लग गई लंबी लाइन

    बीते दिन इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए विश्वकप के मैच में कई सितारे नजर आए। इस दौरान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा अली खान भी पहुंची थीं। हालांकि मैच शुरु होने से पहले उन्होने यूएसए में घूमने फिरने का आनंद लिया और इस दौरान उनकी तस्वीरें आग की तरह वायरल हो गईं हैं। खूबसूरत सारा तेंदुलकर ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होने तीन तस्वीरें साझा की हैं। तीनों में वो बेहद हॉट लग रही हैं। क्लीवेज लुख दिखाती सारा तेंदुलकर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी।

  • Jun 10, 2024 9:17 AM

    रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर गईं तृप्ति डिमरी, पैपराजी को देख शर्म से हुईं लाल

    तृप्ति डिमरी बीती रात अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर गई थीं। वह रेस्टोरेंट से निकल ही रही होती हैं, लेकिन गेट खुलते ही आगे पैपराजी दिख जाते हैं। वह उन्हें देखकर शरमा जाती हैं। वह काफी देर तक रेस्टोरेंट के गेट पर भी खड़ी रहती हैं वहीं दूसरी तरह बॉयफ्रेंड खड़े नजर आते हैं। दोनों इंतजार करते हैं कि पैपराजी जाएं, लेकिन जब पैप्स नहीं जाते हैं तो तृप्ति डिमरी अपनी दोस्त का सहारा लेकर आगे बढ़ती हैं और पीछे-पीछे तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड आते हैं। तृप्ति उन्हें इशारा देकर कार में बैठाती हैं।

    रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डेट पर गईं तृप्ति डिमरी, पैपराजी को देख शर्म से हुईं लाल
  • Jun 10, 2024 8:26 AM

    'मुंज्या' ने तीसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

    इस हॉरर कॉमेडी फिल्म फिल्म मुंज्या 7 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरवरी वाघ और अभय वर्मा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। कम बजट में इस फिल्म को काफी खूबसूरती से बनाया गया है। फिल्म के डायलॉग और कहानी आपका दिल जीत लेगी। फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई की थी। वहीं अब फिल्म का तीसरे दिन का भी रिपोर्ट कार्ड तैयार है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 19 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है

    'मुंज्या' ने तीसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
  • Jun 10, 2024 8:25 AM

    'Mr and Mrs Mahi' का नहीं चल रहा जलवा, 10 दिन में बस इतनी हुई कमाई

    दसवें दिन यानी वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन बस 2.15 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक बस 30.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। शरण शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट 40 करोड़ है।

    'Mr and Mrs Mahi' का नहीं चल रहा जलवा, 10 दिन में बस इतनी हुई कमाई
  • Jun 10, 2024 8:24 AM

    कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर मन्नारा चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यूनिफॉर्म में रहकर उन्होंने...

    पैपराजी ने मन्नारा चोपड़ा से कंगना रनौत के साथ हुए एयरपोर्ट वाले हादसे में उनकी राय पूछी इसपर मन्नारा चोपड़ा कहती हैं कि वह बहुत ही गलत हुआ है। कोई भी यूनिफॉर्म में पहनकर इस तरह से हाथ नहीं उठा सकता है। यह बहुत ही शॉकिंग था और इस तरह का व्यवहार किसी भी चीज का हल नहीं है। बता दें कि मन्नारा चोपड़ा के इस बयान को सुन फैन्स भी उनका साथ दे रहे हैं।

    कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर मन्नारा चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यूनिफॉर्म में रहकर उन्होंने...
  • Jun 10, 2024 8:22 AM

    प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण के मौके पर राष्ट्रपति भवन पहुंचे शाहरुख खान-अक्षय कुमार

    बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण की थी। इस दौरान शाहरुख और अक्षय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को टाइट हग करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर से यह तो साफ है कि दोनों लंबे समय के बाद मिल रहे हैं, लेकिन दोनों के ऐसा करता देख फैन्स बेहद खुश हैं।

  • Jun 10, 2024 8:21 AM

    शादी करने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से इस दिन करेंगी शादी

    बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड ज़हीर इकबाल से शादी करने का फैसला कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि, कपल ने 23 जून को शादी के लिए तारीख तय कर ली है। शादी की संभावना सबसे ज़्यादा है कि यह सोबो(साउथ बॉम्बे) के किसी हॉटस्पॉट में होगी। इससे यह तो साफ है कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम ने इस जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया है। इकबाल के परिवार के लिए भी यही बात है। ज़हीर इकबाल सोनाक्षी से कुछ महीने छोटे हैं। वह एक एक्टर हैं, जिन्हें नोटबुक (2019), डबल एक्सएल (2022) और ब्लॉकबस्टर (2022) के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X