रफ्तार धीमी हो या तेज.. 'बॉबी जासूस' से खुश हूं: अली फजल

शुक्रवार को पर्दे पर विद्या बालन और अली फजल की फिल्म 'बॉबी जासूस' रिलीज हुई है। हालांकि फिल्म को बहुत स्लो ओपनिंग मिली है और फिल्म ने पहले दिन मात्र 1.07 करोड़ की कमाई की है, बावजूद इसके फिल्म के हीरो अली फजल 'बॉबी जासूस' से काफी खुश हैं। 'थ्री इडियट्स', 'ऑलवेज कभी कभी' और 'फुकरे' जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल में नजर आ चुके अभिनेता अली फजल कहते हैं कि अभिनेता के रूप में फिल्म 'बॉबी जासूस' उनके लिए एक बड़ा ब्रेक है।

बेटी के आशिक को ढूंढना हो या पति की माशूका बॉबी इज ऑन ड्यूटी- फिल्म रिव्यू

फिल्म के प्रदर्शन से पहले अली इस बात को लेकर चिंतित थे कि अपनी अगली फिल्म 'खामोशियां' की शूटिंग की व्यस्तता के कारण वह 'बॉबी जासूस' के प्रचार में शामिल नहीं हो पाए। अली को यह जानकर बड़ा झटका लगा कि 'बॉबी जासूस' के प्रचार में उनकी गैरमौजूदगी को उनकी आपसी समस्या के रूप में देखा गया।

अली ने कहा, "'बॉबी जासूस' के प्रचार में मेरा शामिल नहीं हो पाना दुखद रहा, क्योंकि दिया मिर्जा और साहिल सांघा बहुत अच्छे इंसान हैं और दूसरा इसलिए कि 'बॉबी जासूस' मेरे लिए अब तक का बड़ा ब्रेक है।"

अली ने कहा, "मुझे अच्छे से मालूम था कि विद्या बालन जैसी अभिनेत्री फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। मैंने सोचा नहीं था कि मेरा किरदार इतने अच्छे से लिखा जाएगा। मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने फिल्म की कहानी में पूरा योगदान दिया है और मेरे किरदार के बिना फिल्म इतनी अच्छी नहीं बन पाती।"

फिल्म की स्लो और तेज ओपनिंग पर अली का कहना था कि उनके लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया ही मायने रखती हैं। और पहले दिन के फीडबैक बताते हैं कि लोग अली और विद्या की तारीफ कर रहे हैं। इसलिए मैं पूरी तरह 'बॉबी जासूस' से खुश हूं।

आपको बता दें कि अली बहुत जल्द भट्ट कैंप की फिल्म 'खामोशियां' में दिखेंगे और विद्या भी भट्ट की फिल्म में नजर आयेंगी। दोनों की कलाकार अलग-अलग भट्ट प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X