अगर विद्या की 'बॉबी जासूस' हिट नहीं हुई तो....
फिल्म की कहानी को वरियता देने वाली और लीक से हटकर रोल्स को महत्व देने वाली विद्या बालन की शादी के बाद की तीसरी रिलीज फिल्म है जिसका हिट होना उनके लिए काफी जरूरी है क्योंकि इससे पहले की उनकी दोनों फिल्में 'घनचक्कर' और 'शादी के साइड इफेक्टस' फ्लॉप ही रही हैं, ऐसे में लोग कहने लगे हैं कि शायद अब मैरड विद्या बालन का असर लोगों पर नहीं हो रहा है।
फिल्म 'बॉबी जासूस' में विद्या के 12 लुक
वैसे इस फिल्म के लिए विद्या ने बहुत ज्यादा मेहनत की है वो इस फिल्म में 12 लुक में नजर आयेंगी। फिल्म का ट्रेलर लांच हो गया है जिसको देखने के बाद लोगों की दिलचस्पी इस फिल्म के प्रति काफी बढ़ गयी है।
गौरतलब है कि 'बॉबी जासूस' एक महिला जासूस की रीयल कहानी से प्रेरित है जिसके लिए विद्या ने बहुत ज्यादा मेहनत की है। फिल्म के निर्माता दिया मिर्जा और उनके मंगेतर साहिल संघा है।
फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में विद्या बालन के काफी एक्शन सीन भी है जिसके कारण भी विद्या काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म विद्या के करियर के लिए काफी अहम है देखते हैं कि लोग इस फिल्म और विद्या को कितने नंबर देते है?
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/PHTTNn_XEtE?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












