'बॉबी जासूस' टीवी शो 'करमचंद' को एक श्रद्धांजलि है: विद्या बालन

बॉलीवुड की चौथी खान कही जाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन अपनी आने वाली फिल्म 'बॉबी जासूस' के चुनौतीपूर्ण करेक्टर को महान जासूस 'करमचंद' को समर्पित किया है और कहा है कि मेरी ओर से करमचंद को यह छोटी सी श्रद्धांजलि है।

वि्द्या ने कहा कि अस्सी के दशक का 'करमचंद' ही सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम था जिसे की पंकज कपूर ने अपने अभिनय से अमर कर दिया इसलिए 'बॉबी जासूस' करने से पहले मैं पंकज कपूर से मिली थी लेकिन मैं उनकी तरह बेजोड़ अभिनय नहीं कर पायी हूं लेकिन बॉबी जासूस को करमचंद की छोटी औलाद कहा जाये तो गलत नहीं होगा।

मालूम हो कि 'बॉबी जासूस' में वो एक ऐसी लड़की का रोल प्ले कर रही हैं जिसे कि जासूस बनने की सनक है तभी कभी वो साड़ी में तो कभी भिखारी बनकर, कभी मौलाना तो कभी हस्त ज्योतिष बनकर वो लोगों के बीच नजर आ रही है। फिल्म में उनके 12 लुक दिखायी देंगे। अभिनेत्री दिया मिर्जा और उनके मंगेतर साहिल संघा 'बॉबी जासूस' के निर्माता हैं।फिल्म 4 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म में विद्या बालन के काफी एक्शन सीन भी है जिसके कारण भी विद्या काफी उत्साहित हैं।

फिल्म के पहले लुक ही ने लोगों के अंदर इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता पैदा कर दी है इसलिए लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का प्रमोशन बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/PHTTNn_XEtE?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X