कंगना रनौत को फिर तगड़ा झटका? ऑफिस के बाद उनका घर तोड़ने के लिए BMC ने भेजा नोटिस!
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर इस समय कई चर्चाएं चल रही हैं और हाल ही में बीएमसी के द्वारा उनके ऑफिस में बुल्डोजर चलाने के मामले ने सबको चौंका कर रख दिया था। बता दें कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच काफी समय से बहसाबासी चल रही है और इस कारण दोनों ही खबरों में बने हुए हैं। ये बहस तब शुरु हुई थी जब कंगना रनौत ने शिव सेना नेता संजय राउत से ट्विटर पर बहस की थी।
खबर आ रही है कि कंगना रनौत को बीएमसी एक और तगड़ा झटका देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। खबरों की माने तो ऑफिस के बाद अब बीएमसी ने कंगना रनौत के घर को तोड़ने का मन बनाया है और इसको लेकर एक लीगल नोटिस भेजा है। हालांकि इस बात को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो बीएमसी ने अभिनेत्री के खार वाले घर में कथित अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेजा है।
{photo-feature}
अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोना पॉजिटिव- बोलीं 'जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं जांच करवा लें'


Click it and Unblock the Notifications