अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोना पॉजिटिव- बोलीं 'जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं जांच करवा लें'
कोरोना वायरस के कारण देशभर से ऐसी खबरें आईं हैं जिनको जानकर लोग काफी हैरान हुए हैं और लगातार इसका कहर जारी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इस वायरस से नहीं बच पाए और कई लोग मौत के मुंह से बाहर आए हैं। ऐसे में एक और खबर आ रही है वो ये है कि हिंदी फिल्म और टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी संक्रमित पाई गई हैं। इस बात को लेकर खुलासा जब हुआ उन्होने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी।
इसके अलावा उन्होने ये भी गुजारिश की है कि उनके संपर्क में जो भी लोग आए हैं सभी अपना कोविड- 19 का टेस्ट करवा लें। हिमानी शिवपुरी ने लिखा था कि.. 'गुड मॉर्निंग.. मैं आप सभी को ये बता देना चाहती हूं कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हूं।

जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो अपनी जांच जरूर करवा लें।' इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस चौंक गए हैं और उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
हिमानी शिवपुरी ने हिंदी फिल्म सिनेमा के इतिहास में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ के नाम है.. कोयला, परदेस, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, अंजाम, कुछ कुछ होता है,
कभी खुशी कभी गम और हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं हैं। इन सारी फिल्मों में उन्होने अपनी अदाकारी से लोगो का दिल जीता था और आज भी दिलों में राज करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











