मोदी सरकार के आने से सोनाक्षी खुश कहा सच में अब अच्छे दिन आयेंगे

बेहद ही कम समय में लोगों को आपनी मुरीद बनाने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को पूरी उम्मीद है कि मोदी सरकार देश में जरूर अच्छा बदलाव लेकर आयेगी। जिस तरह से देश के लोगों ने मोदी सरकार पर यकीन किया है ठीक उसी तरह से मोदी सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। सोनाक्षी ने यह बात अपनी आने वाली फिल्म हॉलीडे के प्रमोशन के दौरान किसी दर्शक के पूछने पर कही।

आपको बता दें कि सोनाक्षी के पापा शत्रुघन सिन्हा खुद बीजेपी के एक कद्दावर नेता हैं जिसके कारण उनके घर में राजनैतिक माहौल है बावजूद इसके सोनाक्षी को राजनीति में दिलचस्पी नहीं है और इसीलिए उन्होंने अपने पापा के लिए चुनाव प्रचार नहीं किया था। सोनाक्षी ने कहा कि मोदी सरकार के लिए उन्होंने जो कहा वो उनकी निजी राय है, उनके घर में कभी भी राजनैतिक और फिल्मी मुद्दे डिस्कस नहीं होते हैं।

गौरतलब है कि सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' में चौथी बार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 6 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म 'हॉली डे' का निर्देशन ए.आर. मुरुगादास ने किया है। फिल्म में आपको सोनाक्षी रेसिंग और मु्क्केबाजी करती नजर आयेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X