श्रीरामपुर के लिए बप्पी गा रहे हैं 'दे दे प्यार दे, दे दे वोट दे'
क्या कहता है इंडिया विद नवाजुद्दीन सिद्दीकी?
अपने मोटे-ताजे शरीर पर लाखों के सोने के जवाहरात पहनें बप्पी दा इन दिनों अपने रो़ड शो और चुनावी रैलियों में जमकर अपनी अनोखी आवाज में 'दे दे प्यार दे, दे दे वोट दे' चुनावी गीत गाते दिखायी पड़ रहे हैं।
उनके अतिसफल गीतों की तरह ही लोगों ने उनके इस गीत में भी सुर से सुर मिलाया। बप्पी लहरी के रोड शो जबर्दस्त रूप से सफल हैं क्योंकि हर रोज उनके रोड शो में लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
आपको बता दें कि 'बप्पी दा' श्रीरामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जो हुगली में पांच विधानसभा क्षेत्रों और पड़ोसी जिले हावड़ा के दो क्षेत्रों में फैला हुआ है।
बप्पी दा इन दिनों अपने रो़ड शो में 'दे दे प्यार दे, दे दे वोट दे' गा रहे हैं
अपने हर रोड शो में बप्पी कह रहे हैं कि मैं कर्म में यकीन रखता हूं न कि बोलने में। मैं राजनीति में हूं, लेकिन नेता नहीं हूं। मैं यहां वादे करने के लिए नहीं हूं। मैं काम करने के लिए हूं। मैं अपने कामों को स्वयं बोलने देना चाहता हूं। उन्होंने वादा किया कि अगर वह जीते तो शहर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर ले आएंगे।
1980 और 1990 के दशक में अपने गीतों से धूम मचाने वाले बप्पी दा को लोग 'डिस्को किंग' कहते हैं। जो अपने प्रचार अभियान के लिए अतिसफल बांग्ला फिल्म 'गुरु दखिना' के गीत 'गुरुके जनाय प्रोणाम' गीत से प्रेरित 'श्रीरामपुर के जनाय प्रोणाम' गीत भी लिखा है।
उन्होंने 'गुरु दखिना' में संगीत दिया था। 'बप्पी दा' श्रीरामपुर के लोगों को और रिझाने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी और सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर को भी अपने प्रचार अभियान में ला रहे हैं।उन्होंने कहा, "लोग उन्हें जल्द देख पाएंगे।"
गायक-गीतकार बप्पी लहरी किशोर कुमार निर्देशित 'बढ़ती का नाम दाढ़ी' सहित कुछ फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि राजनीति में आना एक सोचा समझा निर्णय है, जो प्रशंसकों को उनका प्यार लौटाने की उनकी इच्छा से जन्मा।


Click it and Unblock the Notifications












