..................... Birthday Special: TV Queen Ekta Kapoor means Queen of controversies - Hindi Filmibeat

Birthday Special: एकता कपूर पर भी लगा है कास्टिंग काउच का आरोप

7 जून को टीवी क्वीन और सुपरहिट फिल्ममेकर एकता कपूर ने अपने जीवन के 38 साल पूरे कर लिए हैं। सफलता के पायदान पर बैठीं एकता कपूर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं बावजूद इसके उनका नाम पर कई संगीन आरोप भी हैं, हालांकि आरोपों में जो कहा गया है वो आज तक सिद्ध नहीं हो पाया है लेकिन अगर एकता कपूर को लोग टीवी की महारानी कहते हैं तो उनका दूसरा नाम विवादों की रानी भी है।

अपने सुपरस्टार पापा जितेन्द्र की तरह एकता ने एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया बल्कि वो प्रोडक्शन की दुनिया को अपना करियर चुना और आज एकता ने टीवी इंडस्ट्री और फिल्मी दुनिया में अकेले और अपने दम वो जगह बना ली है जहां पहुंच पाना हर किसी के बस में नहीं हैं। आज वो अपने पापा का गौरव है लेकिन कहते है ना इंसान के साथ तारीफें और आलोचनाएं साये की तरह चलती रहती हैं तो एकता कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही है।

सुपरस्टार जितेंद्र की बड़ी बेटी एकता कपूर को लोग टीवी क्वीन कहते हैं लेकिन उन्हें काफी घमंडी और मौका परस्त शब्दों से भी नवाजा जाता है। कहा जाता है कि एकता कपूर अपने शो में लोगों से तीन-तीन शिफ्ट में काम कराती हैं लेकिन उसके बदले में पैसे बहुत कम देती हैं। चूंकि वह टीवी की दुनिया का बड़ा नाम है इसलिए नये लोग उनके शोषण का शिकार हंसते-हंसते होते हैं।

लेकिन कुछ समय पहले एकता कपूर पर कुछ चुंनिंदा मेल मॉडलों ने कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है। मॉडलों ने कहा था कि एकता गुड लुकिंग मॉडलों से काम के बदले उनके साथ यौन सुख लेने को कहती हैं। हालांकि इन आरोपों में कितनी सत्यता है इसका खुलासा तो आज तक नहीं हुआ लेकिन इन आरोपों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X