विवादों की रानी या टीवी की महारानी एकता कपूर
लगता है कि कामयाबी और शौहरत की बेदी पर बैठी एकता कपूर को अब थाने और पुलिस के फेर में भी पड़ना पड़ेगा। गैगस्टर और अपराध जगत की कहानी पर फिल्में बनाने वाली एकता कपूर से यूपी पुलिस रीयल में पूछताछ कर सकती है वो भी धोखाधडी के मामले में। खबर है कि एकता के ऊपर यूपी के इलाहाबाद शहर में जार्जटाउन थाने में शहर के तुलारामबाग निवासी अनुपम शुक्ला ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
अनुपम ने आरोप लगाया है कि एकता की फिल्म एक थी डायन के प्रमोशन के लिए एकता की कपंनी बालाजी मोशन ने नकी कंपनी मेंबर्स प्री एंड मीडिया वेंचर्स से करार किया था लेकिन प्रमोशन पूरा होने के बाद एकता ने उन्हें करार के तीन करोड़ रूपये नहीं दिये इसलिए मजबूरन उन्होंने एकता पर मुकदमा किया है।
अनुपम ने कहा कि उन्होंने एकता कपूर के ऑफिस में कई बार फोन और फैक्स किया लेकिन एकता या उनकी कंपन ने कभी उनकी सुध नहीं ली।इस बारे में जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने मामला दर्ज लिया है, मामले की जांच की जा रही है, हमारी एक टीम इस बारे में जांच के लिए जल्द ही एकता कपूर के ऑफिस बालाजी मोशन जायेगी।
हालांकि मामला इस समय मीडिया में पूरी तरह से गर्माया हुआ है लेकिन अभी भी एकता और उनकी कंपनी की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। वैसे एकता औऱ विवाद को चोली दामन का साथ हैं। हमेशा एकता के साथ इस तरह बाते होती रहती है। यकीन नहीं आता आपको तो नीचे की स्लाइडो पर क्लिक करें. यकीनन यकीन आ जायेगा।


Click it and Unblock the Notifications











