अक्षय कुमार: रवीना-शिल्पा के रोमाटिंक आशिक या ट्विंकल के लविंग मियां
आज बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का जन्मदिन है। सिनेमा जगत के खिलाड़ी अक्षय कुमार केवल पर्दे पर ही खिलाड़ी नहीं है बल्कि यह रीयल लाइफ में भी प्यार के मंझे हुए खिलाड़ी रह चुके हैं। जैसे पर्दे पर अक्षय स्टंट पर स्टंट करते हैं वैसे ही पर्दे के पीछे भी अक्षय ने प्यार और अफेयर की जबरदस्त पारियां खेली हैं।
आज बॉलीवुड का सुपरस्टार अक्षय कुमार भले ही हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना के दामाद, ट्विंकल खन्ना के केयरिंग पति औऱ दो बच्चों के लविंग पापा हों लेकिन अपनी जवानी के दिनों में यह कैसोनोवा के नाम से मशहूर रहे हैं।
अक्षय कुमार का नाम हर ग्लैमरस अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा लेकिन इनकी लंबी डेटिंग रही अभिनेत्री रवीना टंडन के साथ। फिल्म मोहरा की कामयाबी के पीछे बहुत बड़ा हाथ दोनों के बीच पनपे प्यार का भी रहा था।
लेकिन प्यार-मोहब्बत का यह सिलसिला शादी में तब्दील नहीं हो पाया क्योंकि इन दोनों के बीच में सेक्सी शिल्पा शेट्टी आ गयी थीं। नंबे के दशक की सुपरहिट फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी...में अक्षय के साथ लीड रोल करने वाली शिल्पा शेट्टी ने खिलाड़ी अक्षय कुमार के दिल में ऐसी जगह बना ली थी कि दोनों ने आपस में सगाई कर ली थी।
लेकिन कहा जाता है कि यह सगाई इसलिए टूटी क्योंकि अक्षय नहीं चाहते थे कि शादी के बाद शिल्पा फिल्मों में काम नहीं करे जिसके लिए शिल्पा राजी नहीं थी और सगाई होने के बाद भी शिल्पा,अक्षय की नहीं हो पायी हालांकि दोनों ने साथ में धड़कन जैसी हिट फिल्म अपने ब्रेकअप के बाद ही दी थी।
फिर अचानक से लोग उस समय हैरान रह गये कि जिस समय अक्षय औऱ ट्विंकल की शादी की खबर आयी। लोगो सोचते ही रह गये कि अचानक से यह क्या हुआ और अक्षय ने 14 जनवरी, 2001 में ट्विंकल संग घर बसा लिया।
और ट्विंकल ने वह कर दिया जो कि अक्षय चाहते थे। ट्विंकल ने शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं किया और आज वह अक्षय संग अपने दो बच्चों के साथ अपने परिवार में खुश और व्यस्त हैं और अक्षय आज खिलाड़ी से बॉस बनने तक सफर तय कर चुके हैं।
फिलहाल बॉलीवुड के नये बॉस को वनइंडिया टीम भी उनके जन्मदिन पर खूब सारी शुभकामनाएं देती है।
आईये एक नजर डालते हैं बर्थ डे ब्वॉय अक्षय कुमार की तस्वीरों पर...


Click it and Unblock the Notifications