76 साल की वहीदा आज भी नहीं कर सकतीं गुरूदत्त से मोहब्बत का इजहार!
लेखिका नसरीन मुन्नी कबीर की किताब 'कंवरसेशंस विद वहीदा'. में वहीदा से जुड़े हर राज का जिक्र किया गया है सिवाय गुरूदत्त से वहीदा के रिश्ते के। इस मामले में नसरीन ने अपना पन्ना कोरा ही रखा है, जिसके बारे में जब वहीदा से लोगों ने जानना चाहा तो वहीदा एकदम से भड़क गयीं और उन्होंने गुस्से में बोला कि मैं इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहती, मेरी निजी जिंदगी से किसी को वास्ता नहीं होना चाहिए।
गुरूदत्त की मौत के 50 साल बाद और एक अच्छी-खासी शादी-शुदा जिदंगी जीने वाली वहीदा रहमान आज भी गुरूदत्त के बारे में खुलकर बोलना नहीं चाहती हैं शायद इसलिए क्योंकि गुरूदत्त, वहीदा के अतित का वो हिस्सा है जिसे वो किसी शेयर नहीं कर सकती हैं और इतना वक्त गुजर जाने के बाद भी शायद आज भी उनके दिल से गुरूदत्त के लिए मुहब्बत खत्म नहीं हुई है।
गौरतलब है कि ऐसा कहा जाता है कि वहीदा और गुरूदत्त एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन गुरूदत्त शादी-शुदा थे। गुरूदत्त की पत्नी और मशहूर गायिका गीता दत्त को उनके और अभिनेत्री वहीदा रहमान के रिश्ते पर एतराज था। इसलिए उनका दांपत्य जीवन काफी खराब रहा। दोनों में काफी झगड़े होते थे जो कि गुरूदत्त की परेशानी का बहुत बड़ा कारण था।
और यही नहीं प्यासा, साहब बीवी और गुलाम, चौदहवीं का चांद जैसी सिने जगत की बेहतरीन फिल्मों के हीरो गुरूदत्त उस समय दिवालिया हो गये जिस समय उनकी फिल्म 'कागज के फूल' फ्लॉप हो गयी। इस प्रहार से गुरूदत्त काफी टूट गये थे और गीता दत्त की वजह से वहीदा को भी वो प्रेमिका के रूप में अपना नहीं पाये जिसके चलते उन्होंने असमय मौत को गले लगा लिया था।
शायद वहीदा उस समय से आज तक उस वक्त का इंतजार कर रही हैं जिस वक्त वो अपने प्यार का खुलकर इजहार दुनिया के सामने कर सकें। शायद पचास साल पहले गुरूदत्त की मैरड लाइफ इसका कारण थी और आज वहीदा की शादी-शुदा जिंदगी और उनका परिवार उनकी चुप्पी की वजह है।


Click it and Unblock the Notifications












