..................... Birthday Girl Sunny Leone likes Sweet very Much - Hindi Filmibeat

हु्स्न से नमकीन और अदाओं से मिर्ची सन्नी हैं मिठाई की चटोरी

सुनकर हैरानी हुई ना .. लेकिन दोस्तों सच्चाई यही है कि आपकी चहेती स्टार सन्नी लियोन को मिठाई काफी पसंद हैं। बेपनाह हुस्न की मल्लिका सन्नी लियोन को लोग नमकीन कहते हैं तो उनकी अदाएं किसी के दिल में आग लगाने के लिए काफी हैं, वो ही सन्नी लियोन को मीठा काफी पसंद हैं।

आज अपने जीवन के 33 साल पूरे करने वाली सन्नी लियोन को चीनी बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। इस बात का खुलासा खुद सन्नी लियोन ने कुछ समय पहले यूटीवी स्टार के 'ब्रेकफास्ट टू डिनर' शो की शूटिंग के दौरान किया था। उन्होंने कहा था कि वह चाय में भी ज्यादा चीनी डालती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा मीठी चाय बनाने के लालच और डर के कारण वह अपने घर में चीनी रखने से परहेज करती हैं। रियलिटी शो 'बिगबॉस 5' में हिस्सेदारी के साथ सन्नी ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में कदम रखा और इसके बाद उसी साल 'जिस्म 2' से उन्होंने बॉलीवुड में अपना आगाज किया और 'रागिनी एमएमएस 2' की बेबी डॉल बनकर लोगों के दिलों में छा जाने वाली सन्नी अब भारत को ही अपना घर मान चुकी हैं।

अपने पति डेनियल वीबर से बेइंतहा प्यार करने वाली सन्नी लियोन ने यह भी खुलासा किया था कि उन्हें बच्चे काफी पसंद हैं और कुछ समय बाद वो और उनके पति अपनी फैमिली के बारे में सोच भी सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X