Birthday Special: बोनी की होने से पहले मिथुन की माशूका थीं श्रीदेवी

आज बॉलीवुड दिवा और सेक्सी हसीना श्रीदेवी ने अपने जीवन के 51 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्मी दुनिया में एक इतिहास रचने वाली श्रीदेवी के अभिनय और हुस्न में आज भी वो कशिश है जो कि आज से 20-21 साल पहले हुआ करती थीं।

बोनी की होने से पहले मिथुन की माशूका थीं श्रीदेवी

आज वो दो जवान बेटिंयों की मां हैं और उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी तो शायद फिल्म पर्दे पर दस्तक देने को भी तैयार है लेकिन आज भी उन्हें देखकर कोई कह नहीं सकता है कि वो दो बच्चियों की मां है, वो पहले ही तरह हॉट और सेक्सी हैं। खैर आज हम आपको बताते हैं एक बड़ा राज और यह है कि बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी की पहली पसंद उनके पति बोनी नहीं थे, बोनी से पहले वो डासिंग सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के प्यार में गिरफ्तार थीं।

श्रीदेवी के अभिनय और हुस्न में वो कशिश है जो कि आज से 20-21 साल पहले हुआ करती थीं

कहा जाता है कि फिल्म 'जाग उठा इंसान से' शुरू हुआ उनका इश्क अस्सी के दशक में काफी परवान चढ़ा था। लेकिन मिथुन चक्रवर्ती शादी-शुदा थे और जब उनकी पत्नी योगिता बाली को श्री और मिथुन के इश्क के बारे में पता चला तो उन्होंने अवसाद में आकर खुद को खत्म करने की कोशिश की थी जिसके चलते मिथुन चक्रवर्ती ने श्री को अपनी जिंदगी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

प्रेम में चोट खायी श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती से सारे नाते तोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और आगे चलकर बोनी कपूर से शादी की। बताया तो यह भी जाता है कि मिस्टर इंडिया के सेट पर बोनी का दिल श्रीदेवी पर आ गया था। बोनी उस समय शादी-शुदा थे और अर्जुन कपूर के पापा बन चुके थें।

लेकिन टूटे दिल को क्या चाहिए होता था बस एक सहारा, और श्री को वो सहारा बोनी ने दिया। मिस्टर इंडिया एक बड़ी हिट हुई और श्रीदेवी रातों-रात नंबर वन स्टार बन गईं और इसके बाद बोनी के साथ श्रीदेवी ने आगे बढ़ने का फैसला ले लिया लेकिन बोनी की मैरड लाइफ में इस बात को लेकर काफी उथुल-पुथल मच गई और आखिरकार अर्जुन कपूर की मां ने अर्जुन को लेकर अलग होने का फैसला ले लिया और बोनी को तलाक दे दिया।

कहा तो यह भी जाता है कि जिस समय श्रीदेवी ने बोनी कपूर संग फेरे लिए थे तब वो गर्भवती थीं और यह बात सही भी साबित हुई क्योंकि बोनी-श्री की शादी के 6 महीने बाद ही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी का जन्म हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X