हीरोपंती 2 की रिलीज डेट का ऐलान- बर्थडे बॉय टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार पोस्टर- 'ऐसा एक्शन नहीं देखा होगा पहले'

बर्थडे बॉय टाइगर श्रॉफ ने इस साल की बिग अनाउंसमेंट कर दी है। जिसका सुबह से फैंस को इंतजार था आखिर अब जाकर पूरा हो गया है। जी हां, टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म हीरोपंती के सीक्वल हीरोपंती 2 की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी हैं। इसके साथ ही ज्यादा एक्शन से भरपूर नया पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।

जैसा कि साजिद नाडियाडवाला ने सोमवार को बताया था कि वह 2 मार्च को दो बड़े धमाके करने जा रहे हैं तो यही है उनका दूसरा धमाका है। जी हां, नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने मंगलवार की सुबह अहान शेट्टी के डेब्यू फिल्म तड़प का ऐलान किया, जोकि सारा दिन ट्विटर पर छाई रही। इस फिल्म में अहान के अपोसिट तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं।

अब टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर उनके फैंस को तोहफा देते हुए हीरोपंती 2 की रिलीज डेट घोषित की गई है। सोशल मीडिया पर फैंस इस ऐलान से काफी खुश नजर आए।

heropanti 2

अहमद खान द्वारा निर्देशित, रजत अरोड़ द्वारा लिखित फिल्म हीरोपंती 2 को 3 दिसंबर 2021 पर रिलीज किया जा रहा है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म क्रिसमस पर दस्तक दे सकती है लेकिन आमिर खान लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस पर रिलीज हो, ऐसा माना जा रहा है। शायद इसी वजह से क्रिसमस से कई दिन पहले ही रिलीज डेट को तय कर दिया गया है।

टाइगर श्रॉफ ने नए पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, मेरा पहला प्यार एक बार फिर, ऐसा एक्शन और थ्रिल पहले कभी नहीं देखा होगा। चलिए मिलकर सेलिब्रेट करते हैं, 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में।

 टाइगर श्रॉफ की हीरोइन कौन हैं?

टाइगर श्रॉफ की हीरोइन कौन हैं?

अब तक की जानकारी के मुताबिक, हीरोपंती 2 में कृति सेनन नहीं बल्कि तारा सुतारिया नजर आने वाली है। दोनों ने एक साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में काम किया था। अब एक बार फिर इस फिल्म में जुड़ने वाले हैं।

 टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म

टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म

23 मई 20214 को कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में साथ में कदम रखा था। फिल्म थी हीरोपंती। जिसे शब्बीर खान ने डायरेक्टर किया था। पहली ही फिल्म से टाइगर ने छक्का लगाया था और बॉलीवुड के टॉप स्टार में शामिल हो गए थे।

वॉर 2

वॉर 2

साल 2019 की सुपरहिट फिल्म वॉर थी जिसने साल में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड कायम किया। फिल्म वॉर के सीक्वल की तैयारियां चल रही हैं और उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की जोड़ी देखने को मिले।

गणपत फिल्म

गणपत फिल्म

इसी साल टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म का ऐलान हुआ। इस फिल्म में एक बार फिर वह कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। क्वीन फेम विकास बहल इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

बागी 4

बागी 4

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में ये मोस्ट अवेटिड फिल्म है। पिछले साल बागी 3 रिलीज हुई थी जिसने कमाई के नए रिकॉर्ड कायम किए थे। अब गॉसिप्स ये है कि बागी 4 में टाइगर के अपोसिट सारा अली खान को कास्ट किया जा सकता है।

टाइगर श्रॉफ को प्यार से Bunny कहती हैं दिशा पाटनी, बर्थडे पर स्पेशल पोस्ट- गलती से खुल गया सीक्रेट!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X