टाइगर श्रॉफ को प्यार से Bunny कहती हैं दिशा पाटनी, बर्थडे पर स्पेशल पोस्ट- गलती से खुल गया सीक्रेट!
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानता है। बेशक दोनों ने कभी इसका कबूलनामा न किया हो। लेकिन दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है। आज वॉर एक्टर टाइगर श्रॉफ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं और ऐसे में रियूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने सबसे पहले टाइगर को खास अंदाज में विश किया। टाइगर श्रॉफ की फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा। जिसके बाद एक बार फिर दिशा और टाइगर की केमिस्ट्री फिर से चर्चा में आ गई।
दिशा पाटनी ने टाइगर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हैपिएस्ट बर्थडे 'कैसानोवा', एक बन्नी की तरह हर रोज शाइन करते रहो।" इस पोस्ट को देखने के बाद लगता है कि दिशा टाइगर को प्यार से बन्नी बुलाती हैं। बता दें कैसानोवा टाइगर श्रॉफ का लेटेस्ट सॉन्ग है, जिसे खुद टाइगर ने गाया है। इससे पहले भी टाइगर एक गाना गा चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ मल्टीटेलेंटिड हैं। जो गाने से लेकर डांस और स्टंड सब में माहिर हैं। लोगों के बीच टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन और खतरनाक स्टंट को लेकर खासा चर्चा में रहते हैं। वहीं अब अपनी सिंगिग से भी लोगों को खुश कर रहे हैं।

फैमिली ने टाइगर को किया विश
टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर उनके पिता जैकी श्रॉफ से लेकर मां आयशा और बहन कृष्णा सभी ने विश किया। पिता ने टाइगर की बचपन की तस्वीरें शेयर कर बेटे को शुभकामनाएँ दीं।

रितेश देशमुख ने भी किया विश
रितेश देशमुख ने इस गले लगाती फोटो को शेयर करते हुए टाइगर को बर्थडे पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें सबसे मेहनती एक्टर बताया।

कृष्णा श्रॉफ का खास पोस्ट
टाइगर की बहनकृष्णा श्रॉफ ने टाइगर को बर्थडे पर विश करने के लिए बचपन की यादों को साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तीन बचपन की भाई के साथ वाली फोटो शेयर कीं।

एक रात पहले ही पार्टी शुरू
दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ सोमवार देर रात स्पॉट हुईं। उन्होंने रात में ही बर्थडे की पार्टी शुरू कर दी। इस दौरान एक बार फिर दिशा का ग्लैमरस अवतार फैंस को देखने को मिला।

एक विलेन 2 की शूटिंग छोड़ पार्टी में पहुंची
सोमवार को ही जॉन अब्राहम की फिल्म एक विलेन 2 की शूटिंग शुरू हुई। इस दिन दिशा पटानी काफी बिजी होंगी लेकिन टाइगर के लिए समय निकाल वह पार्टी के लिए पहुंची।


Click it and Unblock the Notifications











