जब शक्ति कपूर ने कहा कि काम चाहिए तो सो जाओ मेरे साथ

शक्ति कपूर बॉलीवुड के उस शख्स का नाम है जिनका नाम लेते ही आंखों के सामने दो चेहरे उभर कर आते हैं। एक चेहरा काफी खतरनाक और ताकतवर विलेन का है तो एक चेहरा बेहद ही खुशमिजाज कॉमेडियन का जो पटरेदार अंडरवियर के लटके हुए नाड़े में घूमता है।

आज उन्हीं डबलरोल वाले शक्ति कपूर का बर्थडे है। अस्सी के नंबे के जाने माने खलनायक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले शक्ति कपूर को फिल्मों में काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर शक्ति कपूर का आज बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम है।

लेकिन कहते हैं ना, जो जितना मशहूर होता है वह उतना ही बदनाम भी होता है। रील लाइफ में खलनायकी करते-करते 3 सितंबर 1958 को जन्में शक्ति कपूर ने एक बार रीयल लाइफ में विलेन रूप इख्तीयार कर लिया था। एक बार टीवी चैनल के स्टिंग ऑप्रेशन में शक्ति कपूर एक मॉडल को अभिनेत्री बनाने के लिए उसके साथ रिेलेशन की बात करते हुए पकड़े गये थे। शक्ति कपूर पर कास्टिंग काउच का आरोप लगा था।

2005 में एक चैनल ने शक्ति कपूर का स्टिंग ऑपरेशन प्रसारित करके उनका घिनौना चेहरा लाने की कोशिश की थी। वीडियो में शक्ति कपूर एक नवोदित कलाकार से साथ सोने की बात कर रहे थे जिस पर काफी बवाल मचा था लेकिन बाद में शक्ति कपूर यह कह कर साफ मुकर गये कि यह सब उनकी इमेज को खराब करने के लिए किया जा रहा है

काफी हो हल्ला मचने के बाद मामला शांत हो गया और शक्ति कपूर जिंदगी में आगे बढ़ गये, लेकिन सुनने में आया कि इस वाक्ये ने उनकी निजी जिंदगी में काफी उथुल-पुथल मचा दिया है।

खैर आज यह बात पुरानी हो चुकी है। आज शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री बन गयी है जिसने इस साल की सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 से लोगों का दिल जीता है। शक्ति कपूर को अपनी बेटी के अंदर मधुबाला और वहीदा का अंश दिखता है।

खैर शक्ति कपूर को उनके जन्मदिन पर वनइंडिया परिवार ढेर सारी शुभकामनाएं देता है और ऊपर वाले से दुआ मांगता है कि वह आबाद रहे और कामयाब रहे और तरक्की करते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X