बर्थ डे मैन..द ग्रेट अमिताभ बच्चन... एक कंपलीट मैन...
पूरा राष्ट्र आज उन्हें बधाईयां देने में जुटा हुआ है। 71 साल के अमिताभ के व्यक्तित्व में जीवन के वो सारे रंग हैं, जिन्हें पाने के लिए इंसान को सदियां लग जाती हैं। आर बाल्की नजरों में तो वो संपूर्ण तो हैं ही वहीं अपने परिवार की नजर में भी वो सम्मानित व्यक्ति हैं।
अमिताभ का संयमित और आदर्श जीवन ही है जो उन्हें अपने समकालीन कलाकारों से अलग करता है जिसका ताजा उदाहरण है कि उनसे उम्र में छोटे लोग या तो काम से संन्यास ले चुके हैं या फिर खटिया पर आखिरी सांस गिन रहे हैं। जबकि अमिताभ आज भी हॉट सीट पर बैठे लोगों को हॉट लगते हैं। ऐसा नहीं है कि अमिताभ को सफलता किसी जादूई छड़ी के चलते मिली है बल्कि इसके पीछे उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत है जिसके चलते 6 फुट 2 इंच का लंबा इंसान आज सदी का महानायक बन गया है।
वो एक बेमिसाल एक्टर, अच्छे विलेन, आदर्श पति, आइडल पिता, सम्मानीय ससुर, उत्कृष्ठ प्रस्तोता और एक बहुत अच्छे भारतीय हैं। दर्शकों के स्नेह को अपने कैरियर का बेस्ट अवार्ड मानने वाले अमिताभ ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल है। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है।
अगर उनके सार्थक अभिनय की बात करने लग जायेंगे कि तो शायद एक सदी बीत जाये। बस इतना कहा जा सकता है कि अमिताभ बेमिसाल, बेहतरीन और लाजवाब है। सदी के इस महानायक को वनइंडिया परिवार भी ढ़ेरो शुभकामनाएं देता है कहता है हैप्पी बर्थ डे अमिताभ।
हमारे जरिये आप भी सदी के इस महानायक को जन्मदिन का शुभकामनाएं दे सकते हैं। अपनी बधाई नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं। साथ ही बताइये कि अमिताभ की कौन सी फिल्म आपको सबसे ज्यादा अच्छी लगती है?


Click it and Unblock the Notifications
