रेखा-अमिताभ में जो मदहोशी है वो शाहरूख-काजोल में भी नहीं..

 Rekha and Amitabh Bachchan are the best On screen Hot pair not Shahrukh Khan and Kajol
आज भारत की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक रेखा का जन्मदिन है। वह ग्लैमरस हैं, बेहतरीन अदाकारा, सेक्सी काया की मालकिन है लेकिन जब भी रेखा का जिक्र होता है तो उनके और अमिताभ के रिश्तों की भी बातें हो जाती है जो कि एक अफसाना बन कर लोगों के सामने आता है। जो किस कारण से अपनी मुक्कमल तस्वीर में बदल नहीं पाया इस बारे में हर कोई आज भी जानने को बेकरार है।

फिलहाल दोनों सितारों के बीच ऑफस्क्रीन क्या था और क्या है.. इस बारे में तो किसी को शायद ही कभी पता चल पायेगा लेकिन इतना तो तय है कि दोनों ही सितारों ने ऑनस्क्रीन जो आग पर्दे पर लगायी उसकी गर्माहट आज भी लोग महसूस करते हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि आज की जनरेशन भी पर्दे पर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल में रेखा-अमिताभ को मानते हैं। यहां तक की शाहरूख-काजोल का नंबर भी इस सीरीज में दूसरा है। एक अंग्रेजी पत्रिका की ओर से साल 2012 एक सर्वे कराया गया था जिस के मुताबिक अमिताभ-रेखा की जोड़ी में जो मदहोशी है वह किसी और में नहीं। इन दोनों ने भी साथ में जितनी फिल्में की है सब एक से एक बेहतरीन हैं। आज भी लोग इनकी फिल्में टीवी पर देखना पसंद करते हैं।

दोनों ने साथ में करीब दस से ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिनमें से आधे से ज्यादा फिल्में कामयाब रही थीं। लेकिन रीयल लाइफ में कुछ अनबन हो जाने के कारण आज यह दोनों सितारे साथ काम नहीं करते हैं लेकिन शायद आज भी अगर दोनों साथ में कोई फिल्म करने लगे तो उसकी टीआरपी शाहरूख-काजोल से ज्यादा होगी।

जबकि इस जनरेशन की नजर में पर्दे पर सबसे हॉट जोड़ी शाहरूख-काजोल की है,हालांकि लोगों ने शाहरूख-काजोल को नंबर दो की पोजिशन दी है । दोनों ने अब तक जितनी भी फिल्में साथ में की हैं सभी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। बाजीगर, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है,कभी खुशी कभी गम और माइ नेम इज खान, सभी एक से एक बेहतरीन फिल्में हैं। प्रेम के बादशाह के साथ आज भी दर्शक वर्ग काजोल को ही देखना चाहता है। देखते हैं उसकी यह ख्वाहिश कब पूरी होती है?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X