अरे बिल्लो रानी ने चावल क्यों खाये?

हमेशा लिफ्ट की जगह सीढियों को वरियता देने वाली, चाय में चीनी की जगह शहद का प्रयोग करने वाली फिटनेस मास्टर बिपाशा बसु के बारे में कहा जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने जमकर चावल खाया है।

बिपाशा को जो लोग अपना फिटनेस आदर्श मानते हैं उन्हें जरूर यह बात सुनकर हैरत हो रही होगी लेकिन यह सच है। जिसका खुलासा खुद बिल्लो रानी ने अपनी फिटनेस डीवीडी जारी करने के बाद हुई प्रेस मीट में किया।

बिपाशा ने कहा कि हाल ही में वो अपना जन्मदिन मनाने गोवा गयी थीं, जो कि उनकी पसंदीदा जगह है। अपेन जन्मदिन के दिन वो बिना किसी रोक-टोक और नियमों के मनाती है इसलिए मैंने उस दिन चावल के खूब सारे व्यंजन खाये।

जो मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि चावल मेरी कमजोरी है लेकिन मैं पिछले एक साल से चावल से दूर हूं लेकिन अपने जन्मदिन के दिन मैंने अपना बनाया नियम तोड़ दिया और जमकर प्रॉन करी राइस और बिरयानी खायीं।

बिपाशा ने कहा कि अगर आप रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं और नियम से चलते हैं तो एक दिन के खाने-पीने से कोई फर्क नहीं पड़ेंगा इसलिए मेरी नजर में कभी-कभी नियम तोड़ भी देना चाहिए।

खैर बिपाशा की इस बात से उन लोगों को राहत जरूर मिली होगी जो बिपाशा की बात मानकर खाना-पीना छोड़ बैठे हैं। बिपाशा ना हुई रशीद की बेगम हो गयीं...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X