''सलमान खान ने मुझे कोई बंगला गिफ्ट नहीं किया है....''
आखिरकार बिपाशा बसु के गुस्से का बांध भी टूट गया और उन्होंने ट्विटर पर जमकर गुस्सा निकाला। दरअसल, बात ऐसी थी कि कुछ दिनों पहले अफवाहों में यह खबर काफी आई थी कि सलमान खान ने बिपाशा बसु को 10 करोड़ का घर गिफ्ट किया है।
इस अफवाह पर बिपाशा बसु ने ट्विटर पर गुस्सा निकालते हुए लिखा- ''इससे बड़ी बकवास मैंने आज तक नहीं पढ़ी.. मैं ऐसी गिफ्ट किसी से भी क्यों लूंगी?....''
''मैं सलमान खान को गले लगाना चाहती हूं.. KISS करना चाहती हूं.. ''

बता दें, बिपाशा बसु की शादी में सलमान खान भी शामिल हुए थे और उन्होंने काफी समय गुज़ारा था। बिपाशा के साथ सलमान खान की कई क्यूट तस्वीरें भी वायरल भी हुई थीं। यहां तक की बिपाशा ने भी मीडिया से कहा था कि सलमान मेरी शादी में आए.. मेरा ख्वाब पूरा हो गया।
बिपाशा बसु और सलमान खान ने फिल्म 'नो एंट्री' में साथ काम किया था। जिसके बाद से दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई, जो आज तक जारी है। यहां आप देख सकते हैं बिपाशा- सलमान की क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

