SUPERFAST: बिपाशा के अलोन ट्रेलर को दो दिन में रिकॉर्ड views
बिपाशा बसु ने धमाकेदार वापसी कर ली है ये तो हमने आपको बताया लेकिन अब जो बता रहे हैं, उसे बड़े ध्यान से सुनिएगा। दरअसल बिपाशा की नई फिल्म के ट्रेलर को यू ट्यूब पर लगातार हिट्स मिल रहे हैं और रिलीज़ के दो ही दिन में इस ट्रेलर को 1 मिलियन लोग देख चुके हैं।
इस फिल्म से हॉट और सेक्सी बिपाशा पर्दे पर वापस लौट आई हैं। फिल्म अलोन का ट्रेलर में देख कर उनके फैन खुश हैं। फिल्म के हीरो करन सिंह ग्रोवर के संग उनकी नजदीकियां भी सुर्खियों में हैं। यह खबरें फिल्म में लोगों की दिलचस्पी पैदा करने का काम करेंगी।
अलोन में बिपाशा और करन की जोड़ी काफी सेक्सी लग रही है। दोनों पर कुछ अंतरंग दृश्य भी फिल्माए गए हैं। इनकी झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है। वास्तव में जिन दर्शकों को लंबे समय से पर्दे पर हॉट और सेक्सी बिपाशा का इंतजार था, उनकी मुराद अब पूरी होगी।
अटकलें थीं कि टीवी के लवर बॉय माने जाने वाले करन फिल्मों में कदम रखने के साथ अपनी नई इमेज बनाना चाहते हैं। अतः उन्होंने अपनी फैन लड़कियों को यह संदेश दे दिया कि अब वह अकेले हैं। सोमवार की रात को उन्होंने ट्विटर पर जेनिफर से अलगाव और तलाक की घोषणा की थी।


Click it and Unblock the Notifications












