ALONE ट्रेलर:बिपाशा के BOLDEST अवतार से डरा बॉलीवुड
बॉलीवुड की 'क्वीन ऑफ हॉरर' बिपाशा बसु एक बार फिर दर्शकों को डराने आ रही हैं। बिपाशा ने अपनी आगामी हॉरर फिल्म 'अलोन' का ऑफिशियल ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया है। इस डरावनी फिल्म में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर नजर आयेंगे। दोनों की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आयेगी। करण सिंह छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही डरावना है जिसे देखकर लगता है कि फिल्म दर्शकों को डराने में कामयाब होगी। भूषण पटेल की इस फिल्म में बिपाशा डबल रोल में नजर आ रही हैं। जिसमें एक बहन जिंदा है और एक बहन की आत्मा भटक रही है। बिपाशा और करण के बीच रोमांटिक सीन भी फिल्माया गया है। फिल्म में हॉरर और रोमांस का तड़का दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर को बॉलीवुड ने THUMBS UP दे दिया है और सब बिपाशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











