CONFIRM: बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी FINAL.. तारीख हुई पक्की!
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड की बिल्लो रानी यानि की बिपाशा बसु और काफी समय से उनके करीब रहे एक्टर करण सिंह ग्रोवर अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, काफी समय से इनकी शादी की खबरें अफवाहों में थी, लेकिन आखिरकार इसे कंफर्म कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक करण और बिपाशा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण सिंह ग्रोवर की मां दीपा सिंह ने उनके रिश्ते के लिए हामी भर दी है। दोनों सितारे 29 अप्रैल को मुंबई के एक होटल में शादी रचाएंगे। उसके बाद बॉलीवुड परिवार के लिए एक ग्रैंड रिशेप्शन दिया जाएगा।
PICS: बिपाशा बसु, सोनाक्षी से लेकर सोनम कपूर.. बिकीनी में दिखीं HOT
करण- बिपाशा की शादी से जुड़ी डीटेल्स धीरे धीरे सामने आ रही है। बता दें, 28 अप्रैल को जुहू में मेंहदी सेरेमनी है, वहीं 29 अप्रैल को इनकी शादी बंगाली तौर तरीके से संपन्न की जाएगी। शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल रहेंगे।
जहां तक रिशेप्शन की बात है कि तो यहां बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आ सकते हैं। फिलहाल लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, आर माधवन शामिल हैं।
यहां देंखे हॉट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications













