..................... Bipasha Basu doesn't know John Abraham! | तीन साल बाद बिपाशा ने कहा कौन है जॉन? - Hindi Filmibeat

तीन साल बाद बिपाशा ने कहा कौन है जॉन?

बॉलीवुड के खूबसूरत औऱ हॉट जोड़ियो में शूमार बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम कभी भावी पति-पत्नी के रूप में देखे जाते थे। अवार्ड समारोह, विज्ञापनों समेत हर जगह दोनों साथ होते थे। अपने रिश्ते पर हमेशा खुलकर बोलने वाले बिपाशा औऱ जॉन ने कभी भी अपने ब्रेकअप का कारण नहीं बताया। आज इन्हें अलग हुए भी तीन साल का वक्त हो गया है।

बिपाशा भले ही आज अकेली हों लेकिन जॉन को हमसफर मिल गया है। दोनों सितारों ने कभी भी एक-दूसरे के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन हाल ही में एक मैंगजिन इंटरव्यू में बिपाशा ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि कौन है जॉन अब्राहम, मैं को किसी भी ऐसे व्यक्ति को जानती तक नहीं हूं?

आप लोग किस की बात कर रहे हैं। प्लीज मेरे से संबंधित सवाल पूछिये तो मैं उत्तर दे सकूं लेकिन मैं अजनबी लोगों के बारे में क्या जवाब दूं?

कितने अचरज की बात है कि कभी दो शरीर और एक आत्मा रहे जॉन और बिपाशा आज ना तो एक-दूसरे की शक्ल देखना चाहते हैं और ना एक-दूसरे के बारे में बात करना। शायद कभी दोनों के बीच रही हद से ज्यादा मोहब्बत आज हद से ज्यादा नफरत में तब्दील हो गयी है।

वैसे भी कहते हैं कि जो रिश्ता मुकाम पर ना पहुंचे उसे बीच रास्ते में अच्छे अफसाने के साथ छोड़ देना चाहिए और एक-दूजे के लिए अजनबी बन जाना चाहिए। शायद इसी लिए दोनों आज अजनबी बन चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X