..................... Bindiya Dutta wants daughter to do her kind of films - Hindi Filmibeat

अभिनेत्री बिंदिया की बेटी निधि भी जल्द देंगी बॉलीवुड में दस्तक

फिल्मी सितारों के बच्चे अगर फिल्मों में आते हैं तो किसी को अचरज नहीं होता है। अभी पिछले दिनों खबर आयी थी कि अभिनेता गोविंदा की बेटी नर्मदा फिल्मों में आने की तैयारी कर रही है तो वहीं अब खबर आ रही है कि अस्सी के दशक की सुपरहिट हिरोईन बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि भी बॉलीवुड के लिए तैयार हो गयी हैं।

मालूम हो जानी-मानी अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी दत्ता को 'गोलमाल' और 'खट्टा मीठा' सरीखी संपूर्ण पारिवारिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह चाहती हैं कि उनकी बेटी बतौर अभिनेत्री उनके नक्शेकदम पर चले। बिंदिया, मशहूर फिल्मकार जे.पी. दत्ता की पत्नी हैं। वह उनके बैनर जे.पी. जेन के तहत अपनी बेटी निधि को लांच करने जा रही हैं।

बिंदिया ने कहा कि वह आज भी अपनी बेटियों के साथ बैठकर अपनी कोई भी फिल्म देख सकती हैं। वह निधि के लिए भी ऐसी ही उम्मीद करती हैं। वह फिलहाल निधि की पहली फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और साथ ही उसकी शूटिंग पर नजर रख रही हैं। फिल्म का शीर्षक फिलहाल तय नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि बिंदिया वर्ष 1984 में जे.पी. दत्ता के साथ परिणय सूत्र में बंधने के बाद रुपहले पर्दे से गायब हो गईं। बिंदिया को लोग खूबसूरत अभिनेत्री कहते थे। उनकी पहली शादी अभिनेता विनोद मेहरा से हुई थी लेकिन यह शादी टूट गई थी उसके बाद बिंदिया ने डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी की और फिल्मों को अलविदा कह दिया। बिंदिया को जेपी से दो बेटियां निधि और सिद्दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X