इंतजार खत्म: गोविंदा की बेटी नर्मदा को मिल ही गई हिंदी फिल्म
लंब अरसे से बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की बेटी नर्मदा आहूजा की फिल्मों में आने की बातें हो रही हैं लेकिन उचित फिल्म ना मिल पाने की वजह से नर्मदा की एंट्री फिल्मों मेंनहीं हो पा रही थी। सुपरस्टार सलमान खान ने भी नर्मदा के नाम पर गोविंदा को धोखा दे दिया था जिसकी वजह से नर्मदा की एंट्री और भी लेट हो गयी। लेकिन अब खबर आ रही है कि नर्मदा आहूजा को एक अच्छी और कॉमेडी मूवी मिल गई है और उनकी एंट्री की औपचारिक घोषणा का ऐलान बहुत जल्द होने जा रहा है।
सुनने में आया है कि नर्मदा आहूजा जाबी फिल्म डायरेक्टर स्मीप कांग की अपकमिंग हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। इस बेनाम फिल्म में नर्मदा के हीरो होंगे हनी सिंह फेम गिप्पी ग्रेवाल। मालूम हो नर्मदा के बारे में उनकी मां सुनीता ने इसी साल के आईफा अवार्ड समारोह में कहा था कि बीते तीन सालों में वह 30 फिल्मों के प्रस्ताव ठुकरा चुकी हैं। वह गोविंदा शैली की फिल्मों में काम करना चाहती है। वह हास्य फिल्में करना चाहती है। अभी कई लोगों से बात हो रही है, देखें क्या होता है।"
कहा जा रहा है कि स्मीप कांग की अपकमिंग हिंदी फिल्म एक हेल्दी कॉमेदी मूवी होंगी जिसकी तैयारी में नर्मदा जुट गयी हैं।से आपको बता दें कि नर्मदा अक्सर कई फैशन शो में दिखायी पड़ती हैं। गोंविदा-सुनीता की वो पहली औलाद हैं उनके छोटे भाई का नाम यशवर्धन है, जिनके बारे में खबर है कि वो भी जल्द फिल्मों में एंट्री करेंगे।
आईये देखिये कैसे दिखती हैं नम्रदा आहूजा...


Click it and Unblock the Notifications











