आमिर खान से मिलना चाहते हैं बिल गेट्स
नई दिल्ली। अपने सामाजिक कार्यों और दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति होने के कारण जाने जाने वाले बिल गेट्स बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से मिलना चाहते हैं। बिल ने एक इंटरव्यू के दौरान मजाकिया लहजे में कहा कि मैं उनसे कुछ डांसिंग मूव्स भी सीखना चाहता हूं।
गेंट्स ने आमिर का शो 'सत्यमेव जयते' भी देखने की इच्छा जताई उन्होने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा कि मैं देखना चाहूंगा कि उन्होने किन किन मुद्दों पर अपनी आवाज उठायी। मैंने यूनिसेफ के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चाइल्ड न्यूट्रिशन पर उनका एड देखा। उन्होने कहा कि अपनी टीवी शो के जरिये सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाकर उन्होने बड़ा ही नेक काम किया है।
गौरतलब है कि आमिर ने अपने टीवी शो में दहेज और कन्या भ्रूण हत्या जैसे भारतीय समाज में व्याप्त कई मुद्दे उठाये। जिसके साथ ही उन्होने एक संजीदा अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है और लोगों को प्रेरित भी किया है।
अपने काम और समर्पण के कारण आमिर पहले ही विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुके है।


Click it and Unblock the Notifications












