सोनम ने पूछा कि आखिर मेरी ही बिकनी पर इतना बवाल क्यों?

इन दिनों सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म बेवकूफियां को लेकर खासी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके हीरो दो फिल्म पुराने आयुष्मान खुराना हैं लेकिन फिल्म स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में नहीं है बल्कि सोनम कपूर के हॉट अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर में जितनी देर भी सोनम दिखायी देती हैं उनमें बस एक-दो जगह ही हैं जहां मैडम ने पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहने हैं।

फिल्म के ट्रेलर में मैडम पिंक बिकनी में नहाती नजर आ रही हैं तो वहीं आयुष्मान खुराना संग उनके जमकर लिपलॉक सीन हैं जिनके बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि मैंने कोई अनोखा काम तो किया नहीं है। आज कल तो यह हर फिल्म में होता है ऐसे में मेरी ही बिकनी पर इतना हल्ला क्यों मचा है?

आखिर अनिल को क्यों होगा सोनम कि बिकनी पर एतराज?

जब मेरे पापा अनिल कपूर इन सारी सींस पर एतराज नहीं और वह खुद कह रहे हैं कि मेरी बिकनी से फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी तो पता नहीं क्यों लोग इस बात का इशू बना रहे हैं।

Did You Know: सोनम, रणबीर कपूर को कंडोम गिफ्ट करना चाहती थीं

नुपुर अस्थाना निर्देशित 'बेवकूफियां' में सोनम के पापा का रोल ऋषि कपूर निभा रहे हैं। फिल्म 14 मार्च को रिलीज होगी।

Did You Know: क्या आप जानते हैं सोनम, रणबीर कपूर को कंडोम गिफ्ट करना चाहती थीं। आज से करीब तीन साल पहले एक टॉक शो बात करते हुए सोनम कपूर ने अपनी और रणबीर कपूर के झगड़े के बारे में बताया था और कहा था कि मेरा बस चले तो आशिक मिजाज रणबीर कपूर को मैं कंडोम गिफ्ट करूं ताकी किसी भी लड़की से रिश्ता रखते वक्त उसे कोई दिक्कत ना हो, जिस पर जमकर बवाल हुआ था। रणबीर कपूर तो इस मसले पर चुप थे लेकिन उनके पापा ऋषि कपूर ने जमकर सोनम को लताड़ लगायी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X